scorecardresearch
 

सतपाल सिंह बोले- नरसिंह का नार्को करो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

पहलवान नरसिंह यावद के डोप टेस्ट विवाद में अपना नाम घसीटे जाने से बौखलाए पहलवान सतपाल सिंह ने मामले की जांच और नरसिंह का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अपने ऊपर आरोप लगने के बाद वो नरसिंह के खिलाफ केस कर सकते हैं.

Advertisement
X
पहलवान सतपाल
पहलवान सतपाल

नरसिंह यादव के डोप टेस्ट से जुड़े विवाद में पहलवान सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद उनके कोच सतपाल सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि नरसिंह यादव ने सुशील पर साजिश के जो आरोप लगाए हैं, वो गलत हैं. नरसिंह का नार्को किया जाना चाहिए.


सतपाल ने 'आज तक' के साथ खास बातचीत में कहा कि इस मामले की जांच के लिए नरसिंह यादव का नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. यही नहीं, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वो खुद भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं.

नरसिंह के खिलाफ केस कर सकते हैं सतपाल
सुशील के कोच ने कहा कि नरसिंह उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं कि मुझे डोपिंग के रिजल्ट के बारे में पहले से पता था. उन्होंने कहा कि वो मानहानि का दावा कर सकते हैं. बुधवार को भी सतपाल ने कहा था कि डोप टेस्ट विवाद में पहलवान सुशील कुमार का नाम घसीटा गया तो वो नरसिंह के खिलाफ केस करेंगे.

Advertisement

रियो में जाने को लेकर पहले भी हुआ विवाद
आपको बता दें कि नरसिंह के पिता ने सुशील और सतपाल पर उनके बेटे के खिलाफ लगाया है. गौरतलब है कि रियो में जाने को लेकर सुशील कुमार और नरसिंह के बीच कानूनी विवाद भी हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement