फिरोजशाह कोटला के मैदान पर चौथे टेस्ट के दौरान मैच बचाने की धुन में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम रन बनाने के मामले में 'कछुआ' हो गई और एक एक कर कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाती चली गई. मैच के चौथे दिन अफ्रीकी टीम ने 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक तक 72 ओवर्स का सामना करते हुए अपनी दूसरी पारी में केवल 72 रन बनाए.
चौथे दिन 207 गेदों का सामना कर 23 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जनवरी में एकदिवसीय मैच में केवल 31 गेंद पर शतक जड़ कर वर्ल्ड बनाने वाले ने 91 गेंदों का
सामना कर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए हैं. दोनों ने 29.2 ओवरों की बल्लेबाजी 0.78 के औसत से रन जोड़े. दोनों के बीच 23 रनों की साझेदारी हुई. दोनों का नाम (कम से कम 175
गेंद) की सूची में सबसे ऊपर आ गया है. इससे पहले केल एबॉट और ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0.91 के औसत से रन बनाए थे.
यही नहीं, अमला सबसे धीमे स्ट्राइक रेट (कम से कम 150) वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अमला ने 11.11 के स्ट्राइकर रेट से रन बनाए हैं. उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के जीएम रिची (10.82) और भारत के यशपाल शर्मा (8.28) हैं.
चौथे दिन कुल 149 रन बने. इसमें भारत के दूसरी पारी के 77 रन भी शामिल हैं. धीमी बल्लेबाजी के लिहाज से किसी टेस्ट मैच के दौरान एक दिन के अंदर सबसे कम रन बनने के मामले में यह 11वें स्थान पर है. इसका श्रेय हाशिम अमला के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को जाता है, जिन्होंने सिर्फ एक रन प्रति ओवर की गति से रन बटोरे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने तेम्बा बायुमा (34) और डीन एल्गर (4) के विकेट गंवाए. बायुमा ने 117 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. अमला और बायुमा ने थोड़ा बेहतर खेलते हुए 38.4 ओवरों में 1.13 के औसत से 44 रन बनाए. भारत ने लंच से पहले ही दक्षिण अफ्रीका का एक विकेट पांच रनों पर झटक लिया था लेकिन इसके बाद अमला और बायुमा ने बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए चायकाल तक विकेट बचाए रखा.
अमला ने तो 46 गेंदों का सामना करने के बाद पहला रन लिया था. बायुमा को 49 के कुल योग पर रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया. इससे पहले पारी की चौथा ओवर लेकर आए अश्विन ने पांच के कुल योग पर डीन एल्गर (4) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया.
इससे पहले, रहाणे (नाबाद 100) और कप्तान विराट कोहली (88) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 267 रन (घोषित) बनाए. भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर
267 रनों पर घोषित की. रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे. दूसरी पारी में रहाणे 206 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले
पांचवें भारतीय हैं. रहाणे के अलावा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने इससे पहले यह कारनामा किया है.
दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी 88 रनों का योगदान दिया. रिद्धिमान साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे. साहा और रहाणे ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. चौथे दिन भारत ने कोहली का विकेट गंवाया. रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी करने वाले कोहली ने एबॉट की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 165 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए. भारत ने कुल 81 ओवर्स का सामना किया और 100.1 ओवर्स के बाद पारी घोषित की. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि इमरान ताहिर और एबॉट को एक एक सफलता मिली.
भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था.