रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर पहली बॉल पर ही आउट हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला हुआ. विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए और पहली बॉल पर ही बिना खाता खोले हुए आउट हो गए. ये लगातार दूसरी बार है, जब विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए हों.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में पहले बैटिंग कर रही थी और टीम के लिए पारी का दूसरा ओवर तबाही लेकर आया. मार्को येनसन ने पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आउट किया, उसके तुरंत बाद अगली ही बॉल पर विराट कोहली को चलता कर दिया.
Faf du Plessis ☝️
— Beast (@cskvijay007)
Virat Kohli ☝️
Anuj Rawat ☝️
A dream start with the ball for Marco Jansen who picks three wickets in an over 🔥🔥 |
मार्को येनसन ने 140 KMPH की रफ्तार से बॉल डाली और विराट कोहली ने उसे मिड ऑन की ओर खेलने की कोशिश की. लेकिन बॉल का बाहरी किनारा लगा और सीधा दूसरी स्लिप पर खड़े एडन मर्करम के हाथ में गेंद चली गई.
आउट होने के बाद हक्के-बक्के रह गए कोहली
विकेट गिरने के बाद विराट कोहली वहीं खड़े रहे और हक्के-बक्के रहकर देखते रहे कि आखिर हुआ क्या. कुछ मिनट के बाद विराट कोहली मुस्कुराए और वापस पवेलियन की ओर चले गए. आईपीएल में यह पहली बार हुआ है जब विराट कोहली लगातार दो मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए हों.
इससे पहले पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए थे और पहली बॉल पर ही अपना कैच थमाकर पवेलियन चल दिए थे. इस आईपीएल में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब विराट कोहली दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.
आईपीएल 2022 में विराट कोहली:
41*, 12, 5, 48, 1, 12, 0, 0,