scorecardresearch
 

FIFA World Cup: क्या लियोनेल मेसी के हाथ से फिसल जाएगा गोल्डन बूट? फाइनल से पहले सता रहा ये बड़ा डर!

लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 8-8 गोल दागकर गोल स्कोरिंग टेबल में टॉप पर मौजूद हैं. लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनने की दहलीज पर खड़ी अर्जेंटीना के लिए मेसी एक बार फिर फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

Advertisement
X
फाइनल  में चलेगा मेसी का जादू? (Photo: instagram/ leomessi)
फाइनल में चलेगा मेसी का जादू? (Photo: instagram/ leomessi)

19 जुलाई यानी रविवार भारतीय समयनुसार देर रात 12:30 बजे अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी. इस फाइनल में फैन्स की नजरें चमचमाती ट्रॉफी  के अलावा लियोनेल मेसी पर भी टिकी होगी. मेसी के फैन्स की तादाद पूरी दुनिया में काफी अधिक है. पिछली बार की चैम्पियन अर्जेंटीना इस साल भी खिताब अपने नाम कर इतिहास रचना चाहेगी.

मेसी के पास इतिहास रचने का मौका

खिताब बचाने के साथ-साथ मेसी के पास गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट जैसे बड़े पुरस्कारों को अपने नाम कर इतिहास रचने का एक आखिरी मौका होगा. मेसी अब अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने से महज एक कदम दूर हैं. लेकिन फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे की वजह से मेसी के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

स्पेन से हारकर बाहर हुई थी फ्रांस

फीफा में फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में स्पेन से हारकर बाहर हो गई थी. लेकिन सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाला गोल्डन बूट अवार्ड की रेस में अभी भी एम्बाप्पे अभी मेसी के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं. फिलहाल इस टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी और किलियन एम्बापे दोनों ही 8-8 गोल दागकर बराबरी पर चल रहे हैं.

Advertisement

क्या कहता है फीफा का नियम 

फीफा के नियम की बात करें तो अगर दो खिलाड़ियों के गोल बराबर होते हैं तो असिस्ट यानी गोल करने में मदद करने को टाई-ब्रेकर माना जाता है. मेसी के पास एक असिस्ट ज्यादा है, इसलिए वे आगे हैं. लेकिन यह बढ़त बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. मेसी के पास असिस्ट में चार तो एम्बापे के पास तीन प्वाइंट हैं. हालांकि, एम्बापे के पास मेसी को पछाड़ने का मौका भी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

एम्बापे तोड़ सकते हैं मेसी का सपना

फ्रांस को 18 जुलाई देर रात को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए मैच खेलना है. यानी मेसी के फाइनल में उतरने से एक दिन पहले ही एम्बापे मैदान पर होंगे. अगर एम्बापे इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ एक गोल भी कर देते हैं तो वह मेसी को पछाड़कर गोल्डन बूट की रेस में नंबर वन बन जाएंगे. यदि उन्होंने दो गोल कर दिए तो फाइनल से पहले मेसी पर दबाव दोगुना हो जाएगा और मेस्सी को स्पेन के खिलाफ हर हाल में गोल करना होगा.

ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर भी खतरा

मेसी ने फीफा में अब तक 21 गोल दागे हैं. किलियन एम्बापे मेसी के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकते हैं. दरअसल, किलियन एम्बापे ने अब तक फीफा में 20 गोल किए हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ एम्बापे दो गोल कर देते हैं तो वह फीफा में सबसे अधिक गोल करने के मामले में मेसी को पछाड़ देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement