डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिलाई. इस मुकाबले के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी. इस जीत के बाद इंग्लैंड के फैन्स जश्न में डूब चुके थे, उन्हें लगने लगा था कि फाइनल का टिकट पक्का है. लेकिन लियोनेल मेसी नाम का तूफान उनके सपने को चकनाचूर करने के लिए मैदान पर मौजूद थे.
आखिरी 7 मिनट में चला मैसी का मैजिक
मैच के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का सफर खत्म होने वाला है. 39 साल के फुटबॉल के जादूगर मेसी ने मैच का पासा पलट दिया. 85वें मिनट में मेसी की सूझबूझ से लिए गए शॉर्ट कॉर्नर और एंजो फर्नांडीज के नाम भेजे गए सटीक पास ने इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को चकमा दे दिया. स्कोर 1-1 से बराबर हुआ, लेकिन असली ड्रामा तो इंजरी टाइम में होना बाकी था.
स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मेसी ने बैक पोस्ट पर एक ऐसा हवा में तैरता हुआ क्रॉस डाला, जिसे लुटारो मार्टिनेज ने हेडर के जरिए सीधे गोल पोस्ट में डाल दिया. 2-1 से अर्जेंटीना फाइनल में थी. मेसी ने खुद गोल नहीं किया, लेकिन दो जादुई असिस्ट से इंग्लैंड का गुरूर तोड़ दिया.
🐐 In the velvet hush of injury time, Lionel Messi paints a whisper of genius across the night — a cross so pure it feels like fate itself.
— FIFA World Cup Stats (@alimo_philip) July 16, 2026
⚽️ Lautaro Martínez rises like a lion from the shadows, thundering his header into immortality.
💙 From the edge of heartbreak, Argentina… pic.twitter.com/OWJrRsSZcS
जीत के बाद छलका मेसी का दर्द
सेमीफाइनल में मिली रोमांचक जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. कुछ आलोचकों ने पिछले कुछ समय से अंपायरिंग और टीम के प्रदर्शन पर लगातार उंगलियां उठाने का काम रहे थे. मैच के बाद टीवायसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए मेसी ने कहा कि चाहे किसी को दर्द हो या कोई कुछ भी कहे, हमने एक बार फिर मैदान पर साबित कर दिया है कि हमें कोई कुछ खैरात में नहीं देता.
🗣️ "SI HUBIÉSEMOS PERDIDO CONTRA INGLATERRA, HUBIERA SALIDO GENTE A DECIR ALGUNA BOLUDEZ. NO LE DIMOS LA CHANCE"
— TyC Sports (@TyCSports) July 15, 2026
✍️ Firma: Lionel Messi.
🎙️ @matipelliccioni pic.twitter.com/OWYqusdurC
ये भी पढ़े - Messi vs Bellingham: मैदान पर लियोनेल मेसी से भिड़े जूड बेलिंघम, सामने आई 'झगड़े' की असली वजह, VIDEO
आलोचकों की बोलती की बंद!
उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हम काफी आलोचनाओं के बीच यहां पहुंचे थे. लेकिन मुझे पता था कि यह टीम लड़ना जानती है. अगर हम आज हार जाते तो लोग फिर से हमारे बारे में बकवास करना शुरू कर देते, लेकिन हमने उन्हें वो मौका ही नहीं दिया. मेसी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस भी अर्जेंटीना के सपोर्ट में अपनी बात लगातार रख रहे हैं.
गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर मेसी
दूसरी तरफ मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी माना कि मेसी को आप पूरे मैच में रोक सकते हैं, लेकिन आखिरी के चंद सेकेंड्स में वह मैच छीन ले जाते हैं. फिलहाल मेसी 8 गोल और इन दो असिस्ट्स के साथ कीलियन एम्बाप्पे को पछाड़कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. मेसी की कोशिश अब फाइनल मैच जीतकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी.