scorecardresearch
 

FIFA World Cup 2026: 'हमें कोई खैरात में नहीं देता...', छलका लियोनेल मेसी का दर्द, फाइनल में पहुंचते ही आलोचकों पर फूटा गुस्सा!

पिछले साल चैम्पियन बनने वाली अर्जेंटीना फिर से खिताब के करीब पहुंच गई है. सेमीफाइनल जीत के बाद मेसी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल को जीतकर अर्जेंटीना इतिहास रच सकती है.

Advertisement
X
बिना गोल दागे ही लियोनेल मेसी ने किया कमाल  (X@FIFA World Cup)
बिना गोल दागे ही लियोनेल मेसी ने किया कमाल (X@FIFA World Cup)

डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिलाई. इस मुकाबले के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी. इस जीत के बाद इंग्लैंड के फैन्स जश्न में डूब चुके थे, उन्हें लगने लगा था कि फाइनल का टिकट पक्का है. लेकिन लियोनेल मेसी नाम का तूफान उनके सपने को चकनाचूर करने के लिए मैदान पर मौजूद थे. 

आखिरी 7 मिनट में चला मैसी का मैजिक

मैच के दौरान एक समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का सफर खत्म होने वाला है. 39 साल के फुटबॉल के जादूगर मेसी ने मैच का पासा पलट दिया. 85वें मिनट में मेसी की सूझबूझ से लिए गए शॉर्ट कॉर्नर और एंजो फर्नांडीज के नाम भेजे गए सटीक पास ने इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को चकमा दे दिया. स्कोर 1-1 से बराबर हुआ, लेकिन असली ड्रामा तो इंजरी टाइम में होना बाकी था.

स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मेसी ने बैक पोस्ट पर एक ऐसा हवा में तैरता हुआ क्रॉस डाला, जिसे लुटारो मार्टिनेज ने हेडर के जरिए सीधे गोल पोस्ट में डाल दिया. 2-1 से अर्जेंटीना फाइनल में थी. मेसी ने खुद गोल नहीं किया, लेकिन दो जादुई असिस्ट से इंग्लैंड का गुरूर तोड़ दिया.

Advertisement

जीत के बाद छलका मेसी का दर्द

सेमीफाइनल में मिली रोमांचक जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. कुछ आलोचकों ने पिछले कुछ समय से अंपायरिंग और टीम के प्रदर्शन पर लगातार उंगलियां उठाने का काम रहे थे. मैच के बाद टीवायसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए मेसी ने कहा कि चाहे किसी को दर्द हो या कोई कुछ भी कहे, हमने एक बार फिर मैदान पर साबित कर दिया है कि हमें कोई कुछ खैरात में नहीं देता. 

ये भी पढ़े - Messi vs Bellingham: मैदान पर ल‍ियोनेल मेसी से भिड़े जूड बेलिंघम, सामने आई 'झगड़े' की असली वजह, VIDEO 

आलोचकों की बोलती की बंद!

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हम काफी आलोचनाओं के बीच यहां पहुंचे थे. लेकिन मुझे पता था कि यह टीम लड़ना जानती है. अगर हम आज हार जाते तो लोग फिर से हमारे बारे में बकवास करना शुरू कर देते, लेकिन हमने उन्हें वो मौका ही नहीं दिया. मेसी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस भी अर्जेंटीना के सपोर्ट में अपनी बात लगातार रख रहे हैं. 

गोल्डन बूट की रेस में टॉप पर मेसी

Advertisement

दूसरी तरफ मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने भी माना कि मेसी को आप पूरे मैच में रोक सकते हैं, लेकिन आखिरी के चंद सेकेंड्स में वह मैच छीन ले जाते हैं. फिलहाल मेसी 8 गोल और इन दो असिस्ट्स के साथ कीलियन एम्बाप्पे को पछाड़कर गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. मेसी की कोशिश अब फाइनल मैच जीतकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement