scorecardresearch
 

मिस्र ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर इतिहास रच दिया. मोहम्मद सलाह की अगुवाई वाली मिस्र ने पहली बार विश्व कप में नॉकआउट मुकाबला जीता और अब उसका सामना राउंड ऑफ-16 में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना से होगा.

Advertisement
X
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास (Photo: Reuters)
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास (Photo: Reuters)

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया. इस जीत के साथ ही मिस्र ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. मिस्त्र ने पहली बार विश्व कप के किसी नॉकआउट मैच में जीत दर्ज की है. 

आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में हुए यह मुकाबला निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय के बाद बराबरी पर रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. मिस्र के लिए निर्णायक पेनल्टी होसाम अब्देलमैगुइड ने ली, जिसपर उन्होंने शानदार गोल दागा और टीम को जीत दिला दी,

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान को अतिरिक्त समय के अंत में मैदान पर उतारा गया था, लेकिन वह मिस्र की चारों पेनल्टी नहीं रोक सके. अब मिस्र का सामना राउंड ऑफ-16 में 7 जुलाई (मंगलवार) को मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना से होगा, जिसने में केप वर्डे को अतिरिक्त समय में 3-2 से हराया.

मैच के बाद मिस्र के कप्तान मोहम्मद सलाह ने कहा, 'आज का दिन मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों में से एक है. खिलाड़ियों और मिस्र के लोगों को खुश देखकर जो एहसास हुआ, उसकी कोई तुलना नहीं है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलंबिया ने FIFA वर्ल्ड कप में घाना को 1-0 से हराया, राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड से होगी टक्कर

ऐसे आगे बढ़ा मुकाबला

मिस्र ने 13वें मिनट में बढ़त बनाई, जब इमाम आशूर ने शानदार हेडर के जरिए गोल दागा. हालांकि 55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को बराबरी तब मिली, जब मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी ने दुर्भाग्यपूर्ण आत्मघाती गोल कर दिया. 

इस वर्ल्ड कप में हानी का यह दूसरा ओन गोल था और वह एक ही विश्व कप में दो ऑन गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इसके बाद दोनों टीमें अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया.

पेनल्टी शूटआउट में मिस्र का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहली ही पेनल्टी पर चूक गए. चौथे प्रयास में 18 साल के लुकास हैरिंगटन की किक क्रॉसबार से टकरा गई, जिससे मिस्र को जीत का मौका मिल गया. 

इसके बाद अब्देलमैगुइड ने शानदार पेनल्टी लगाकर मिस्र को ऐतिहासिक जीत दिला दी. मिस्र की ओर से महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और हुसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी पर गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक्सन इरविन और अवेयर माबिल ही गोल कर सके.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: केप वर्डे से जीत कर खुश नहीं ल‍ियोनेल मेसी, अर्जेंटीना की गलत‍ियां खुद ग‍िनाईं

Advertisement

कोच हुसाम हसन ने क्या कहा?

मिस्र के मुख्य कोच हुसाम हसन ने कहा, 'पेनल्टी शूटआउट के दौरान मैं सिर्फ यही प्रार्थना कर रहा था कि भगवान मिस्र के लोगों को खुश कर दें. खिलाड़ियों से मैंने कहा था कि दबाव के बारे में मत सोचो, सिर्फ अपनी किक पर ध्यान दो.'

ऑस्ट्रेलिया की निराशा जारी

ऑस्ट्रेलिया अब तक तीनों बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में हार चुका है. टीम के कोच टोनी पोपोविच ने कहा, 'इतना करीब पहुंचकर हारना बेहद दर्दनाक है. पेनल्टी शूटआउट में बाहर होना स्वीकार करना मुश्किल है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement