Cape Verde in FIFA Football World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली. स्कोरलाइन भले अर्जेंटीना के पक्ष में रही, लेकिन लियोनेल मेसी की टीम के लिए यह मैच जीतना कठिन रहा, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल केप वर्डे ने एक्स्ट्रा टाइम तक लियोनेल मेसी की टीम को कड़ी चुनौती दी और मुकाबले को आखिरी पलों तक रोमांचक बनाए रखा.
केप वर्डे (आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ काबो वर्डे) पश्चिमी अफ्रीका के तट से 600 से 850 किलोमीटर दूर मध्य अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है. यह 10 ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है, जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 4,033 वर्ग किलोमीटर है.
So much respect to Cape Verde. Smallest country ever by population (525,000) to make it to World Cup knockout stage. Lost but still leave as legends.
— Trung Phan (@TrungTPhan) July 4, 2026
Vozinha and Messi post game. pic.twitter.com/XCQSks3VXw
सबसे दिलचस्प बात इसकी आबादी है. 2026 के अनुमान के मुताबिक केप वर्डे की आबादी करीब 5.3 लाख (5,30,000) है. तुलना करें तो अकेले नोएडा की आबादी 10 से 13.5 लाख के बीच मानी जाती है, यानी नोएडा में केप वर्डे से लगभग दोगुने लोग रहते हैं. वैसे 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, नोएडा की जनसंख्या लगभग 6.4 लाख (637,272) थी. कुल मिलाकर केप वर्दे की आबादी नोएडा से तो कम है ही.
केप वर्डे को 1975 में आजादी मिली थी. प्राकृतिक संसाधनों की कमी के बावजूद यह अफ्रीका के सबसे स्थिर लोकतांत्रिक देशों में गिना जाता है. इसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, सेवाओं और विदेशी निवेश पर आधारित है.
पहली बार वर्ल्ड कप खेला और इतिहास रच दिया
केप वर्डे ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा लिया, लेकिन अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंका दिया. टीम ने ग्रुप स्टेज में स्पेन, उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में जगह बनाई. इसी के साथ वह वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाला सबसे कम आबादी वाला देश भी बन गया.
You showed the world who Cape Verde really is.
— CAF (@CAF_Online) July 4, 2026
Thank you for everything. Forever proud. 🇨🇻💙#FIFAWorldCup pic.twitter.com/44yeUP8d4o
मेसी ने बनाया रिकॉर्ड, लेकिन केप वर्डे ने नहीं मानी हार
मियामी गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 29वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. यह उनके वर्ल्ड कप करियर का रिकॉर्ड 20वां गोल था.
हालांकि केप वर्डे ने हार नहीं मानी. सिडनी लोप्स काब्राल ने बराबरी का गोल दागकर अर्जेंटीना को चौंका दिया. एक्स्ट्रा टाइम में लिसांद्रो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को 2-1 से आगे किया, लेकिन डेरॉय डुआर्टे ने एक बार फिर स्कोर 2-2 कर दिया.
From underdogs to history-makers. Thank you, Cape Verde. pic.twitter.com/6S6js7cGrG
— FOX Sports (@FOXSports) July 4, 2026
आखिरकार 111वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो के हेडर पर केप वर्डे के डिनेय बोर्गेस से हुआ आत्मघाती गोल अर्जेंटीना की जीत का कारण बना. इसी गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया.
40 साल के गोलकीपर ने मेसी को खूब रोका
केप वर्डे के 40 वर्षीय अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने पूरे मैच में 10 शानदार बचाव किए, जिनमें अकेले मेसी के खिलाफ पांच बेहतरीन सेव शामिल थीं. उनकी शानदार गोलकीपिंग की वजह से अर्जेंटीना को जीत के लिए एक्स्ट्रा टाइम तक संघर्ष करना पड़ा.
फुटबॉल वर्ल्ड कप में क्या है केप वर्डे की कहानी
केप वर्डे ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा लिया और अपने पहले ही टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया. टीम ने 13 अक्टूबर 2025 को एस्वातिनी को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था. इस वर्ल्ड कप में केप वर्डे को स्पेन, उरुग्वे और सऊदी अरब के साथ ग्रुप H में रखा गया. अपने पहले ही मैच में उसने ताकतवर स्पेन को 0-0 से रोककर बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद उरुग्वे के खिलाफ 2-2 और सऊदी अरब के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलकर टीम ने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया.
Cape Verde, you have everything to be proud of. 🇨🇻💙#FIFAWorldCup pic.twitter.com/SSFUWMErLR
— CAF (@CAF_Online) July 4, 2026
इसी प्रदर्शन के दम पर केप वर्डे फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने वाला इतिहास का सबसे कम आबादी वाला देश बन गया. इसके बाद राउंड ऑफ-16 में उसने मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को भी एक्स्ट्रा टाइम तक कड़ी टक्कर दी, हालांकि आखिर में उसे 3-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने भी केप वर्दे के जज्बे की तारीफ की.
Whatever happens from here on in.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 3, 2026
Remember the name “CAPE VERDE”
What a team and what a show they have put on so far this World Cup. #FIFAworldcup
गोल्डन बूट की रेस में भी आगे निकले मेसी
इस गोल के साथ मेसी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या सात कर ली. वह गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के स्टार किलियन एमबाप्पे से एक गोल आगे निकल गए. साथ ही मेसी लगातार आठवें वर्ल्ड कप मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए. इस रिकॉर्डतोड़ सिलसिले में उनके नाम अब 12 गोल हो चुके हैं.
Argentina's extra time winner sends them to the Round of 16! 👏#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 4, 2026
अब अर्जेंटीना का सामना राउंड ऑफ-16 में मिस्र से होगा, जिसने पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में जगह बनाई.