scorecardresearch
 

West Indies vs Zimbabwe T20 WC Live Score: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी जारी, वेस्टइंडीज ने दिया है 255 रनों का लक्ष्य

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच आज जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. सुपर-8 की इस भिड़ंत पर टीम इंडिया की भी नजर होगी. क्योंकि ये मुकाबला सेमीफाइनल के समीकरणों के लिहाज से काफी अहम रहेगा.

Advertisement
X
West Indies vs Zimbabwe Cricket Score (Photo: ITG)
West Indies vs Zimbabwe Cricket Score (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच आज जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग की और 254 रन ठोक डाले. ये इस विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर है. सुपर-8 की इस भिड़ंत पर टीम इंडिया की भी नजर होगी. क्योंकि ये मुकाबला सेमीफाइनल के समीकरणों के लिहाज से काफी अहम रहेगा. दोनों टीमों की ये टक्कर मुंबई के वानखेड़े मैदान पर है. अब जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी जारी है. इस मैच का लाइव स्कोर और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है वेस्टइंडीज की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में ब्रेंडन किंग अपना विकेट गंवा बैठे. उनके बल्ले से केवल 9 रन आए. लेकिन इसके बाद हेटमायर और शाई होप ने अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन छठे ओवर में विंडीज को दूसरा झटका लगा जब शाई होप 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद हेटमायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने केवल 19 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. 9वें ओवर में विंडीज का स्कोर 100 के पार चला गया. इसके बाद पॉवेल ने भी 29 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई. 

आखिरकार 15वें ओवर में जिम्बाब्वे को तीसरी सफलता मिली. जब हेटमायर 34 गेंद में 85 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. हेटमायर ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े. जब उनका विकेट गिरा तो विंडीज का स्कोर 176 रन था. 17वें ओवर में पॉवेल भी अपना विकेट गंवा बैठ. इसके बाद रदरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बना डाले.

Advertisement

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, रयान बर्ल, सिकंदर रजा, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

दोनों टीमों के बारे में जानिए

हाल के वर्षों में आलोचनाओं का सामना करने वाली शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है. टीम ने ग्रुप चरण में विरोधियों को एकतरफा अंदाज़ में हराया और अब खिताबी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी.

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने सभी को चौंकाते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन का सफल बचाव किया और श्रीलंका के खिलाफ 179 रन का लक्ष्य हासिल कर बड़ा उलटफेर किया. कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

भारत की क्यों होगी इस मैच पर नजर

ग्रुप-2 के इस मुकाबले पर भारतीय टीम की भी नजर रहेगी. दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारत का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है. ऐसे में सुपर-8 में अन्य टीमों के परिणाम भी सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. भारत को अपने बाकी दो मैच इन्हीं दो टीमों के साथ खेलने हैं.

Advertisement

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं. इनमें से तीन मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. पिछली बार दोनों टीमें 2022 टी20 विश्व कप में भिड़ी थीं, जहां वेस्टइंडीज को जीत मिली थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement