scorecardresearch
 
Advertisement

नीरज कुमार लड़ाई में मुश्किल में आए अनंत सिंह ने द‍िखाए तेवर, दी JDU को नई चुनौती

नीरज कुमार लड़ाई में मुश्किल में आए अनंत सिंह ने द‍िखाए तेवर, दी JDU को नई चुनौती

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एमएलसी चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने के बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा गया. अब उनकी पत्नी नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया गया है. इसी बीच दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. हालांकि अनंत सिंह के तेवर और सख्त हो गए हैं. उन्होंने नई पार्टी के गठन का संकेत दिया है.

Advertisement
Advertisement