आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्लेबाजी का ऐसा विस्फोट किया, जिसने IPL प्लेऑफ इतिहास के रिकॉर्ड ही बदल दिए. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जो IPL नॉकआउट मुकाबलों का सबसे बड़ा स्कोर बन गया. वहीं गुजरात की टीम रनचेज में 162 रनों पर सिमट गई. और 92 रनों से जीत दर्ज की.
इस रन बरसात के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली. पाटीदार ने 5 चौके और 9 छक्के जड़े और गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उनका स्ट्राइक रेट 281.82 का रहा.
वहीं विराट कोहली ने भी शुरुआत से आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. कोहली तेजी से रन बना रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन तभी जेसन होल्डर ने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बना लिया.
कोहली का विकेट सिर्फ एक आउट नहीं था, बल्कि उसने एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने ला दिया. T20 क्रिकेट में जेसन होल्डर लगातार विराट कोहली के लिए मुश्किल गेंदबाज साबित हुए हैं.
ICYMI: Lightning struck again in Dharmshala ⚡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Jason Holder recreated a dismissal we've seen before 👀
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @Jaseholder98 | @gujarat_titans pic.twitter.com/6QJqaQPiKd
T20 में विराट कोहली vs जेसन होल्डर
10 पारियां
53 गेंदें
98 रन
4 बार आउट
औसत: 24.50
स्ट्राइक रेट: 184.90
यानि होल्डर ने हर बार कोहली को खुलकर खेलने नहीं दिया. T20 जैसे फॉर्मेट में जहां कोहली ज्यादातर गेंदबाजों पर हावी दिखते हैं, वहीं होल्डर के खिलाफ उनके आंकड़े चौंकाने वाले हैं.
RCB की प्लेइंग-11: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार.
GT की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.