scorecardresearch
 

Diwali Cleaning 2026: दिवाली की सफाई में घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, तभी वास करेंगी मां लक्ष्मी

इस साल 8 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि दिवाली की सफाई करते समय बेवजह की चीजों का घर से बाहर कर देने चाहिए. इन चीजों के होने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है.

Advertisement
X
घर की खुशहाली में बाधा डालती हैं ये चीजें. (Photo: ITG)
घर की खुशहाली में बाधा डालती हैं ये चीजें. (Photo: ITG)

दिवाली का त्योहार दस्तक देने वाला है. इस साल 8 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की संयुक्त पूजा का विधान बताया गया है. दिवाली से पहले लोग अपने घरों की सफाई करते हैं. कहते हैं कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि दिवाली की सफाई करते समय बेवजह की चीजों का घर से बाहर कर देने चाहिए. इन चीजों के होने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है. अगर टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने कपड़े और बेकार फर्नीचर घर की सुख-संपन्नता में कमी लेकर आता है.

1. टूटे-फूटे बर्तन
दिवाली की सफाई करते समय सबसे पहले उन बर्तनों को अलग कर दें जो टूट चुके हैं या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं. स्टील, प्लास्टिक, लोहे या किसी दूसरी धातु के ऐसे बर्तन जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें घर में जमा करके न रखें. घर में रखें टूटे-फूटे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं.

2. खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम
घर में कई बार पुराने इलेक्ट्रॉनिक आइटम पड़े रहते हैं, जिनका सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ होता. किसी सामान का तार टूट गया है या वह खराब होने के कारण इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो उसे भी सफाई के दौरान अलग कर देना चाहिए.

3. पुराने कपड़े
अगर अलमारी में ऐसे कपड़े रखे हैं जिन्हें आप कई साल से नहीं पहन रहे हैं और आगे भी इस्तेमाल करने का इरादा नहीं है तो उन्हें निकाल सकते हैं. ये कपड़े किसी जरूरतमंद को देने हों तो पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें. पुराने कपड़े किसी को देना मदद का काम हो सकता है. घर में फटे-पुराने कपड़े तो बिल्कुल नहीं रखने चाहिए.

Advertisement

4. पुराने अखबार और रद्दी
कई बार घर में पुराने अखबार, रद्दी और ऐसे कागज जमा हो जाते हैं जिनकी जरूरत ही नहीं होती है. दिवाली की सफाई में इन्हें भी छांटकर अलग कर लेना चाहिए. इससे घर में अनावश्यक सामान कम होगा और जगह व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी.

5. पुराना टूटा-फूटा फर्नीचर
अगर घर में टूटी कुर्सी, खराब टेबल या पुराना सोफा रखा है, जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो उसे भी हटाने पर विचार करें. इसी तरह स्टोर रूम में जमा उन चीजों को भी बाहर निकालें, जिन्हें भविष्य में इस्तेमाल करने की योजना नहीं है. जरूरत से ज्यादा सामान जमा करने के बजाय घर को व्यवस्थित रखना बेहतर है.

6. खराब सजावटी सामान
दिवाली पर घर को सजाने के लिए नए सामान खरीदे जाते हैं, लेकिन पुराने सजावटी सामान में से कई चीजें टूट चुकी होती हैं या अब इस्तेमाल के लायक नहीं रहती हैं. ऐसी चीजों को घर में जमा न रखें. सफाई के दौरान उन्हें अलग कर दें और घर के कोनों, अलमारियों तथा स्टोर रूम में जमी धूल को भी अच्छी तरह साफ करें.

7. इस्तेमाल हुई पूजन सामग्री
दिवाली की सफाई में पूजा में इस्तेमाल नहीं होने वाली अनुपयोगी सामग्री को मंदिर से अलग कर देना चाहिए. पुरानी पूज  सामग्री और भगवान के वस्त्रों को निपटाते समय स्वच्छता और अपनी पारिवारिक परंपराओं का ध्यान रखें. इन्हें जल में प्रवाहित करने के बजाए किसी उचित तरीके से निपटाने की सलाह दी जाती है. ताकि जल प्रदूषण न बढ़े.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement