Virat Kohli praised Vaibhav sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक नई कहानी लिखी जा रही है और इसका नाम है वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस बल्लेबाज ने जो किया है, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लग रहा.
राजस्थान रॉयल्स के इस यंग ओपनर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 202 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया. 26 गेंदों में 78 रन की उनकी पारी ने RCB के गेंदबाजों की पूरी रणनीति ध्वस्त कर दी.
Player of the Match ✅
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
Orange Cap ✅
An autograph from Kohli 🐐✅
Good night to everyone and remember to keep believing in yourself no matter what 💗
शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज उनके सामने बेअसर नजर आए.
मैदान पर जो हुआ, उसका तो गुवाहाटी के बारसापरा . लेकिन असली ‘फुल सर्कल मोमेंट’ मैच के बाद देखने को मिला. मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया. कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा - प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया (Dear Vaibhav, well done)
“Dear Vaibhav, Well Done.”
— Suprvirat (@Mostlykohli)
- Virat Kohli signed Vaibhav Sooryavanshi’s cap. He never forget to appreciate youngsters. ❤️
यह मैसेज छोटा था, लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा था. क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से मिली ये तारीफ किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है.
सूर्यवंशी की यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया. उनके शुरुआती हमले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से छह विकेट से जीत दर्ज की और 12 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
A job well done with a long road ahead! 💗
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
यह जीत राजस्थान की लगातार चौथी जीत रही, जिससे टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम शानदार लय में नजर आ रही है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है. चार मैचों में 200 रन बना चुके इस युवा खिलाड़ी ने दो अर्धशतक भी जड़े हैं और अब वह यशस्वी जायसवाल से आगे निकल चुके हैं.
वैसे तो IPL 2026 में कई सितारे चमक रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की कहानी सबसे अलग और सबसे खास बनती जा रही है. देखना होगा कि वैभव अब किस गेंदबाज की अब धुनाई करते हुए नजर आएंगे.