scorecardresearch
 

माल्या ने लंदन में देखा IPL फाइनल, बेटे ने बनाया वीडियो

वीडियो सिद्धार्थ ने डाला है जिसमें वह अपने पिता के साथ आईपीएल फाइनल देख रहे हैं. उन्होंने मोनाको ग्रां प्री में फोर्स इंडिया के तीसरे स्थान का भी जिक्र किया जो रविवार को हुई थी. सिद्धार्थ ने वीडियो में कहा, हम लंदन में हैं. सर्गियो पेरेज को पोडियम स्थान देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

Advertisement
X
वीडियो में बेटे के साथ दिखे विजय माल्या
वीडियो में बेटे के साथ दिखे विजय माल्या

नौ हजार करोड़ बैंक कर्ज लेकर फरार चल रहे विजय माल्या का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे अपने बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ लंदन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल फाइनल मैच का लुत्फ उठा रहे हैं.

यह वीडियो सिद्धार्थ ने डाला है जिसमें वह अपने पिता के साथ आईपीएल फाइनल देख रहे हैं. उन्होंने मोनाको ग्रां प्री में फोर्स इंडिया के तीसरे स्थान का भी जिक्र किया जो रविवार को हुई थी. सिद्धार्थ ने वीडियो में कहा, हम लंदन में हैं. सर्गियो पेरेज को पोडियम स्थान देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

29 मई को पोस्ट किया गया यह वीडियो आईपीएल के फाइनल मैच के वक्त का है. जब सिद्धार्थ ने कैमरा अपने की तरफ घुमाया तो उन्होंने 'गो आरसीबी' कहकर बैंगलोर को चियर किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement