scorecardresearch
 

BCCI को ठेंगा, फ्रैक्चर के बावजूद IPL खेले वरुण चक्रवर्ती! KKR पर उठे बड़े सवाल

IPL 2026 में वरुण चक्रवर्ती को कथित तौर पर फ्रैक्चर वाले पैर के साथ खिलाने पर KKR विवादों में घिर गई है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में वरुण दर्द में नजर आए थे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि IPL के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की होती है, हालांकि बोर्ड और NCA लगातार निगरानी रखते हैं.

Advertisement
X
वरुण चक्रवर्ती की चोट पर बवाल, IPL में खिलाड़ी सुरक्षा पर बहस तेज (Photo: AFP)
वरुण चक्रवर्ती की चोट पर बवाल, IPL में खिलाड़ी सुरक्षा पर बहस तेज (Photo: AFP)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच कोलकाता नाइटर्स(KKR) व‍िवादों में  फंस गई है. टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर दावा किया गया है कि उन्हें चोटिल होने के बावजूद मैदान में उतारा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बावजूद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच खेलते रहे.

मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती साफ तौर पर परेशानी में नजर आए थे. गेंदबाजी करते समय वह लंगड़ाते दिखे और अपना स्पेल पूरा करने में उन्हें दिक्कत हो रही थी. इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया और सवाल उठने लगे कि क्या KKR टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ी की फिटनेस के साथ बड़ा जोखिम लिया.

इस पूरे विवाद पर अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया का भी सामने आया है. सैकिया ने साफ कहा कि IPL के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और इंजरी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजियों की होती है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि BCCI और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) लगातार खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड पर नजर रखते हैं.

सैकिया ने कहा- IPL के दौरान फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस का ध्यान रखती हैं. COE के फिजियो भी खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड मॉनिटर करते हैं. लेकिन टूर्नामेंट के दौरान हम ज्यादा दखल नहीं दे सकते. अगर मामला भारतीय टीम का होता तो हमारा कंट्रोल ज्यादा रहता.

Advertisement

BCCI प्रोटोकॉल के मुताबिक IPL फ्रेंचाइजियों के फिजियो को भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहना होता है. अगर किसी खिलाड़ी की चोट गंभीर होने का खतरा हो तो बोर्ड फ्रेंचाइजी को सतर्क भी कर सकता है. इसके बावजूद टूर्नामेंट के दौरान अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी और उनकी मेडिकल टीम का ही माना जाता है.

वरुण चक्रवर्ती भारत के सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों में शामिल हैं. ऐसे में उनकी चोट को लेकर चिंता और बढ़ गई है. क्रिकेट फैन्स और कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं कि जब खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं था तो उसे मैदान में क्यों उतारा गया.

इस मामले के बाद KKR सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग सेटअप पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. खास तौर पर टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ की भूमिका को लेकर आलोचना हो रही है.

अब यह विवाद सिर्फ वरुण चक्रवर्ती की चोट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि IPL में खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और सुरक्षा को लेकर भी बड़ी बहस छिड़ गई है. आने वाले दिनों में इस मामले पर BCCI और KKR की तरफ से और प्रतिक्रिया सामने आ सकती है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement