scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब? अफगनिस्तान के खिलाफ दिखाया दम, अब तूफानी शतक की बारी!

15 साल की उम्र में जिस तरह की उम्मीदें वैभव सूर्यवंशी से हैं, वो बहुत कम खिलाड़ियों को नसीब होती है. अब तक उन्होंने साबित किया है कि बड़े मंच और बड़ी उम्मीदों से उन्हें डर नहीं लगता. अफगानिस्तान-ए के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी ने सिर्फ रन नहीं दिए, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आईपीएल का वो तूफान अभी थमा नहीं है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर धमाल मचा रहे. (Photo: PTI)
वैभव सूर्यवंशी अब श्रीलंका दौरे पर धमाल मचा रहे. (Photo: PTI)

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बल्ले से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस समय श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के लिए भाग ले रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) की जर्सी में रिकॉर्डतोड़ रन बनाने के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज से हर मैच में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, हालांकि इंडिया-ए के लिए पहला मुकाबला उनके नाम नहीं रहा, लेकिन दूसरे ही मैच में वैभव ने बता दिया कि उनका बल्ला ज्यादा देर तक खामोश रहने वाला नहीं है.

गुरुवार (11 जून) को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. अर्धशतक से चूकने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर क्रिकेट फैन्स को यह एहसास करा दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक बेहद खास प्रतिभा मिल चुकी है.

इंडिया-ए की ओर से पहले मुकाबले में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों को उनसे काफी उम्मीदें थीं. ऐसे में पहले मैच में जल्दी आउट होने के बाद सवाल भी उठने लगे कि क्या वैभव का आक्रामक खेल वनडे क्रिकेट में उतना ही प्रभावी रहेगा? लेकिन 15 साल के इस बल्लेबाज ने आलोचनाओं का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि बल्ले से दिया.

अफगानिस्तान के खिलाफ दिखा इंटेंट
अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वैभव जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शुरुआत से ही उनके इरादे साफ नजर आ रहे थे. उन्होंने गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए चौकों की बरसात कर दी. उनकी बल्लेबाजी में वही आत्मविश्वास, वही निडरता और वही आक्रामकता दिखाई दी, जिसने उन्हें आईपीएल 2026 का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बनाया था. हालांकि वह अपने अर्धशतक से छह रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव से घबराने वाले खिलाड़ी नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू पर संकट! बेलफास्ट में बवाल

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के पास अब अपनी प्रतिभा को और बड़े स्तर पर साबित करने का शानदार अवसर है. इंडिया-ए का अगला मुकाबला 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ दांबुला में सुबह 10 बजे से है. यह वही मैच है, जिसका इंतजार भारतीय क्रिकेट फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि सभी जानना चाहते हैं कि क्या वैभव इस मैच में तूफानी शतक जड़ पाएंगे. वैभव जैसी फॉर्म में हैं, वैसे में ये उम्मीद लगानी जायज है.
यह भी पढ़ें: वैभव समेत इन 3 धुरंधरों की मेहनत बेकार, अब कैसे खेलेंगे ट्राई सीरीज का फाइनल?

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ इंडिया-ए के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. ऐसे में श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबला उनके लिए सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का सुनहरा मौका भी होगा. अब सभी की निगाहें श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं. क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि इस बार वैभव सिर्फ शुरुआत नहीं करेंगे, बल्कि उसे बड़ी पारी में बदलकर दिखाएंगे.

ट्राई सीरीज का शेड्यूल
♦ 09 जून: इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रनों से जीत
♦ 11 जून: इंडिया-ए को अफगानिस्तान-ए ने 4 रनों से हराया (DLS)
♦ 13 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
♦ 15 जून: इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए
♦ 17 जून: इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
♦ 21-जून: फाइनल

Advertisement

ट्राई सीरीज के  लिए भारत-ए का फुल स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यश ठाकुर, विप्रज निगम, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अंशुल कम्बोज और अनुकूल रॉय.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement