England vs India, 1st T20I, Chester-le-Street: आयरलैंड के भारतीय टीम के निराशाजनक दौरे के बाद इंतजार था कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका मिलेगा.
भारत के क्या, पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स और तमाम दिग्गज इस बात पर नजरें गड़ाए हुए कि बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू होगा, लेकिन फिर वही कहानी.
टॉस के समय जैसे ही भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी नजरंदाज हो गए और टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके.
वैसे वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार करना होगा, इस बात को लेकर चेतेश्वर पुजारा और क्रिस श्रीकांत ने इस बात को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. कुल मिलाकर हुआ भी वही. अब देखना होगा कि वैभव को कब और कहां इंग्लैंड के खिलाफ इस मौजूदा टी20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलेगा? चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Playing 11: वैभव सूर्यवंशी पर लगा ब्रेक, डेब्यू फिर टलेगा? दिग्गज ने खोल दिया टीम इंडिया का समीकरण
इंग्लैंड की चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
भारत की चेस्टर-ले-स्ट्रीट टी20 में प्लेइंग XI : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
A look at #TeamIndia's Playing XI for the series opener in Durham 📝
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#ENGvIND pic.twitter.com/aGnD96fbZB
आयरलैंड के खिलाफ भी नहीं मिला था मौका
वैभव सूर्यवंशी अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर सके हैं. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन दोनों मुकाबलों में वह बाहर बैठे थे. भारत वह सीरीज 0-2 से हार गया था.
यह भी पढ़ें: 'मैं वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाऊंगा', वर्ल्ड कप विजेता का प्लेइंग 11 पर बड़ा फैसला, बताई ना चुनने की पूरी वजह
आयरलैंड दौरे में भारत के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. संजू सैमसन और दोनों मैचों में असफल (5 और 0) रहे, जबकि ईशान किशन दूसरे मुकाबले में सिर्फ 12 रन बना सके. ऐसे में क्रिकेट फैन्स और स्पेशलिस्ट्स की ओर से लगातार मांग उठ रही थी कि वैभव को इंग्लैंड सीरीज में मौका दिया जाना चाहिए था.
आईपीएल और अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था कमाल
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. इसके अलावा वैभव 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रहे. हाल ही में श्रीलंका में खेली गई भारत ए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली थी.
क्या गौतम गंभीर हैं डेब्यू ना करवाने की वजह
बैटिंग कोच सितांशु कोटक पहले ही साफ कर चुके हैं कि वैभव के डेब्यू पर अंतिम फैसला हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर लेंगे. ऐसे में यह तो तय है कि वैभव का डेब्यू ये दो लोग ही टाल रहे हैं.