साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. बावुमा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को शुरुआती झटकों से तो उबारा ही साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
ऑस्टेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तान बनकर शतक लगाने का रिकॉर्ड अब टेम्बा बावुमा के नाम हो गया है. मैच की शुरुआत के वक्त बावुमा की उम्र 36 साल 154 दिन थी.
इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास था, जिन्होंने साल 2023 में नागपुर टेस्ट के दौरान 35 साल 285 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. बावुमा की यह शतकीय पारी कई मायनों में बेहद खास रही है.
क्रीज पर बिताए 9 घंटे से ज्यादा समय
एक समय साउथ अफ्रीका की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई थी और टीम के शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे. स्कोरबोर्ड पर महज कुछ ही रन टंगे थे कि ऐसा लगा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी. लेकिन कप्तान बावुमा एक छोर पर चट्टान की तरह डट गए. उन्होंने कंगारू गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 338 गेंदों पर 179 रनों की शानदार पारी खेली.
🚨 Change Of Innings! 🚨 That’s it from #TheProteas as skipper Bavuma declares on 425/9 after 127.1 overs! 💪🇿🇦 Australia will come out to bat, with play set to resume at 17:23 and 11 overs remaining in the day. Time to make some early inroads before stumps! 🎯 #Unbreakable #SAvAUS
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 20, 2026
उन्होंने मैदान पर कुल 547 मिनट यानी 9 घंटे और 7 मिनट बिताए. उनकी इस धैर्यवान और साहसी पारी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका ने हार की कगार से निकलकर मैच में जोरदार वापसी की और स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा किया.
कंगारू गेंदबाज हुए बेबस
अकेले संघर्ष कर रहे बावुमा को पहले मार्को जानसेन और फिर साइमन हार्मर का बेहतरीन साथ मिला. जानसेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं हार्मर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए 82 रन जोड़े. इन बड़ी साझेदारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 425 रनों का विशाल पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया और पारी घोषित कर दी.
Drinks In The Final Session! 🧋 #TheProteas continue to build on their strong position, moving to 376/7 after 118 overs as we head into the final phase of Day 3! 💪🇿🇦 #Unbreakable #SAvAUS https://t.co/d9l77ptlKq
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 20, 2026
जवाबी कार्रवाई में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी खराब रही और स्टार गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पारी की शुरुआत में ही कंगारुओं को झटका दे दिया. फिलहाल साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.