scorecardresearch
 

अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 4 नए चेहरों को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम में कुल 4 नए चेहरों को मौका मिला है. रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या फिटनेस क्लियर होने पर उपलब्ध रहेंगे, जबकि ऋषभ पंत वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं.

Advertisement
X
टेस्ट में वनडे में चयनकर्ताओं ने खेला बड़ा दांव (Photo: Getty)
टेस्ट में वनडे में चयनकर्ताओं ने खेला बड़ा दांव (Photo: Getty)

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. सेलेक्टर्स ने इस बार अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है. वनडे और टेस्ट टीम दोनों की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, टेस्ट टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. 

टेस्ट और वनडे स्क्वॉड को मिलाकर कुल 4 नए ख‍िलाड़‍ियों को मौका मिला है. इनमें वो ख‍िलाड़ी भी शामिल हैं, ज‍िनका आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है. ये खिलाड़ी हैं-  मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव. हर्ष दुबे और गुरनूर बरार टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं. वहीं प्र‍िंंस यादव केवल वनडे में हैं. मानव सुथार केवल टेस्ट में हैं. 

वनडे टीम में नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. दूसरी ओर ऋषभ पंत को वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है.  रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या फिटनेस क्लियर होने पर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. केएल राहुल ही वनडे सीरीज में व‍िकेट कीप‍िंंग करेंगे. टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए कप्तानी शुभमन ग‍िल कर रहे हैं. 

ऋषभ पंत की उपकप्तानी गई
टेस्ट में  केएल राहुल उपकप्तान होंगे. वहीं ऋषभ पंत की उपकप्तान छ‍िन गई है, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. विकेटकीपिंग का जिम्मा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे. टेस्ट में गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव अनुभवी विकल्प होंगे, जबकि युवा खिलाड़ियों को भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड:  शुभमन गिल  (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (व‍िकेटकीपर)

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड:  शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान का भारत दौरा (होम सीरीज)
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे, धर्मशाला
17 जून: दूसरा वनडे, लखनऊ
20 जून: तीसरा वनडे, चेन्नई

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement