साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन सरजा (श्रीनिवास सरजा) की छोटी बेटी अंजना की शादी हो गई है.
अंजना ने इंस्टा पर अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर किया है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर Isai से 19 अक्टूबर को इटली में शादी की.
उनकी ये शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि दोनों ने 14 साल के रिश्ते के बाद अपनी लव स्टोरी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया है.
कपल ने हिंदू के अलावा क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की है. इंटरनेट पर उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं.
हिंदू वेडिंग के लिए कपल ने पेस्टल थीम को अपनाया. दूल्हा-दुल्हन पेस्टल कलर के वेडिंग अटायर में नजर आए.
Isai पेस्टल शेड के कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लगे. वहीं अंजना ने लहंगे के साथ चोकर सेट और रानी हार पहना. मांग टीका-ईयरिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप किया.
वहीं एक्टर अर्जुन सारा ने गोल्डन कु्र्ता, धोती और ग्रीन अंगवस्त्रम पहना. इस लुक में वो क्लासी लगे. बेटी की शादी में वो इमोशनल दिखे.
मंडप पर शादी की रस्में निभाते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं. कपल की जोड़ी मेड फॉर ईच अदर लगी.
फिर 20 अक्टूबर को उन्होंने इटली के टक्सनी में क्रिश्चियन वेडिंग की. व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में अंजना स्टनिंग लगीं.
वहीं उनके Isai व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट पैंट में हैंडसम लगे. कपल ने शादी के वचन लिए. फिर उन्होंने लिपलॉक किया.
इटली की खूबसूरत लोकेशन में हुई ये शादी जिसने भी देखी वो बस तारीफ ही कर रहा है.सेलेब्स और फैंस ने न्यूलीवेड कपल को बधाई दी है.
जानकारी के मुताबिक, वे दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे. पिछले साल इटली के लेक कोमो में उनकी सगाई हुई थी.
अंजना पेशे से एंटरप्रन्योर हैं. उनकी कंपनी ईको-फ्रेंडली और प्लांट बेस्ड लग्जरी हैंडबैग बनाती हैं. वो इस कंपनी की फाउंडर और सीईओ हैं.