scorecardresearch
 

SRH vs DC, IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 रनों का लक्ष्य, अभिषेक ने जड़े नाबाद 135 रन

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला टॉप-4 की रेस के लिए अहम है. दिल्ली अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर SRH की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकना चाहेगी, जबकि हैदराबाद घरेलू मैदान का फायदा उठाकर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा.

Advertisement
X
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई (Photo: ITG)
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई (Photo: ITG)

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी के दम पर 242 रन बनाए. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश कर सकते हैं...

ऐसे चल रही है हैदराबाद की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी का आगाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की. पारवरप्ले यानी 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 67-0 था. 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने केवल 25 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. लेकिन इसी ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा जब हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा नहीं रुके. उन्होंने केवल 47 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. अपनी शतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए.

लेकिन इसके बाद भी अभिषेक नहीं रुके उन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 10 चौके और 10 छक्के जड़े. जिसके दम पर हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल, समीर रिज़वी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी.

हैदराबाद की ताकत सिर्फ बल्लेबाजी नहीं है. उनकी युवा तेज गेंदबाजी ने टीम में नई ऊर्जा भरी है, चाहे पावरप्ले हो या डेथ ओवर्स. यह मुकाबला सिर्फ SRH के बल्लेबाजों और DC के गेंदबाजों के बीच नहीं होगा. दिल्ली के बल्लेबाज भले ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने अहम मौकों पर टीम के लिए योगदान दिया है.

दिल्ली का इस सीजन प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने दो जीत से शुरुआत की, फिर दो हार झेलीं. कप्तान अक्षर की टीम अब फिर से जीत की राह पर लौटी है.

दूसरी ओर, हैदराबाद भी निरंतरता की तलाश में है, लेकिन घरेलू मैदान पर मिली हालिया दो जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. वे अब जीत की हैट्रिक करना चाहेंगे.

हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है. टीम 13-12 से आगे है. हैदराबाद में रिकॉर्ड 3-3 से बराबर है. यानी एक बात साफ है कि दोनों टीमें जब आमन-सामने आती हैं तो फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement