scorecardresearch
 

गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा में गिरफ्तार, हत्या समेत 20 मामलों में वांछित

पंजाब के तरनतारन जिले के कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा में रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया है. वह हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है.

Advertisement
X
अमृतपाल के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. (Photo: ITG)
अमृतपाल के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. (Photo: ITG)

पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले A- कैटगरी गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ उर्फ हरप्रीत सिंह को कनाडा में हिरासत में लिया गया है. पंजाब पुलिस के मुताबिक, रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर कनाडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है. अमृतपाल सिंह पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है और हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है. 

अमृतपाल के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या की साजिश भी शामिल है. यह गिरफ्तारी विदेशों में बैठे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

पंजाब पुलिस उसे भारत लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्रत्यपर्ण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तरनतारन के SSP सुरिंदर लांबा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर कनाडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पंजाब पुलिस संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं, ताकि जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अमृतपाल बाठ को पंजाब वापस लाया जा सके. 

अमृतपाल का हत्या के मामले में भी नाम

अमृतपाल बाठ तरनतारन जिले के गांव मियांपुर का रहने वाला है. उसकी उम्र तकरीबन 43 साल है. पंजाब में उसके खिलाफ अब तक कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इसमें हत्या, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, AAP सरपंच के बेटे की मौत

जनवरी 2024 में झबाल इलाके के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा की हत्या की साजिश में भी उसका नाम सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था. 

इसे विदेशों में बैठे गैंगस्टर के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement