scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Love Gill Controversy: 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, 5 करोड़ लेकर कराया अबॉर्शन? चर्चा में लव गिल का पुराना विवाद

love gill controversy
  • 1/9

बिग बॉस में इन दिनों पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को लेकर खूब चर्चा चल रही है. वो यूट्यूबर-गेमर स्काउट उर्फ तन्मय संग भाई-बहन के रिश्ते को लेकर विवादों का शिकार हो रही हैं. इस पर सफाई देते हुए कई बार लव ने शो में जिक्र किया कि 'मैं पहले ही एक विवाद से बचकर इस शो में आई हूं, अब फिर से नाम खराब हो रहा है. मेरा तो करियर ही बर्बाद हो गया.'

love gill controversy
  • 2/9

लव के मुंह से बार बार निकली इन बातों ने चर्चा शुरू कर दी है कि पास्ट में ऐसा क्या हुआ जो लव अपने आंसू रोक नहीं पा रही हैं. आइये आपको बताते हैं. ये विवाद लव और इंडियन पंजाबी सिनेमा के फेमस एक्टर-कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के रूमर्ड रिलेशनशिप से जुड़ा है. अफवाह हैं कि, दोनों के बीच एक वक्त तक अफेयर चला है. दोनों डेट करते थे. 

love gill controversy
  • 3/9

साथ ही इस रिलेशनशिप के दौरान लव प्रेग्नेंट हो गई थीं. एक कनाडा बेस्ड पॉडकास्टर ने दावा किया था कि एक्ट्रेस घुग्गी के बच्चे की मां बनने वाली थीं. और मामले को खत्म करने के लिए घुग्गी ने 5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया था. हालांकि गुरप्रीत घुग्गी ने इन दावों को सिरे से खारिज किया था. इन्हें झूठा बताते हुए साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Advertisement
love gill controversy
  • 4/9

इसके बाद लव गिल का रोते हुए एक ऑडियो सामने आया था जहां वो खुद को एक एक गरीब, स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस बताती दिखी थीं. उन्होंने कहा था कि वो लोगों के निशाने पर हैं. वह डिप्रेशन में हैं और उनका करियर खत्म हो गया है. वो किराए के घर में रहती हैं और उनका छोटा भाई है, ये बातें उसपर कैसा असर डालेंगी.

Love Gill controversy
  • 5/9

हालांकि फिर पॉडकास्टर्स ने सामने आकर दावा किया कि कुछ विरोधियों ने उन्हें घुग्गी के खिलाफ ये दावे करने के लिए पैसे दिए थे. बाद में वो फिर अपनी बात से पलट गए और दावा किया कि घुग्गी ने ही उनसे ये कहने के लिए कहा था कि ये उनका नेगेटिव PR था.

love gill controversy
  • 6/9

55 साल के गुरप्रीत घुग्गी पंजाबी सिनेमा का जाना माना नाम हैं. वो शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं. वो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का भी हिस्सा रहे थे. इसी के साथ घुग्गी ने दर्जनों पंजाबी फिल्में की हैं. इस आरोप ने उन्हें भी शॉक में डाल दिया था. उन्होंने सफाई में कहा था कि वो अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचे हैं, निगेटिव पीआर की जरूरत नहीं है.

love gill controversy
  • 7/9

वहीं लव 29 साल की पंजाबी एक्ट्रेस हैं, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी. इसके बाद वो टीवी शो तू पतंग मैं डोर में नजर आईं और फिर कुड़ियां जवान बापू परेशान फिल्म की. फिलहाल लव बिग बॉस के घर में अपना गेम बखूबी खेल रही हैं. 

love gill controversy
  • 8/9

लव और गुरप्रीत फरलो फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. इसी दौरान उनके अफेयर की खबरों ने जन्म लिया था. फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बिग बॉस में स्काउट संग हुए विवाद ने फिर से घुग्गी संग अफेयर की चर्चा को हवा दे दी है. अब देखना होगा कि ये किस मुकाम तक जाता है.

love gill controversy
  • 9/9

Photo: Instagram @lovegillkalakaar

Advertisement
Advertisement
Advertisement