बॉलीवुड के किंग खान और आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने क्रिकेट की दुनिया में अब हॉलीवुड के सितारों के साथ होड़ लगाने की सोची है. दरअसल शाहरुख ने कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम ट्रिनिडाड एंड टोबैगो को खरीद लिया है. कैरेबियन प्रीमियर लीग में द इटैलियन जॉब, मैक्स पेन, ट्रांसफॉरमर्स 4 जैसी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों के हीरो मार्क वाह्लबर्ग तथा 300, ओलम्पस हैज फॉलेन जैसी बड़ी हिट फिल्मों के हीरो जेरार्ड बटलर की टीमें पहले से खेल रही हैं.
की कंपनी तथा केकेआर की सह मालकिन और उनके पति जय मेहता ने मिलकर ये डील फाइनल की है. इस डील के साथ ही खान किसी विदेशी क्रिकेट लीग की टीम को खरीदने वाले आईपीएल के पहले टीम फ्रेंचाइजी मालिक हो गये हैं. का अगला चरण 20 जून से 26 जुलाई तक खेला जाएगा. ट्रिनिडाड और टोबैगो के स्टार खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, कामरान अकमल, जोहान बोथा तथा जैक कैलिस प्रमुख हैं.
शाहरुख का कहना है कि ये उनकी बिजनेस प्रसार की रणनीति का हिस्सा है तथा वो ट्रिनिडाड और टोबैगो के क्रिकेट का हिस्सा बनकर खुश हैं. आपको बता दें कि 2012 तथा 2014 की आईपीएल विनर 500 करोड़ से ज्यादा की ब्रांड वैल्यू के साथ सबसे कीमती आईपीएल टीम है.