वेलिंगटन टी20 में 27 अक्टूबर को जो हुआ, वो अविश्वसनीय था. कुछ ऐसा जिसकी कल्पना किसी भी क्रिकेट फैन्स ने नहीं की होगी. रनों का तांडव था, चौकों छक्कों का सैलाब था.
न्यूजीलैंड की टीम ने सोचा तक नहीं की होगी कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बल्ले से बमबारी कर देंगे, ऐसा मारेंगे... इस तरह कीवियों को तोड़ेंगे. ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्ले से रन नहीं मिसाइल दाग रहे हों. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ने इस तीसरे टी20 को भारतीय टीम ने 198 रनों के टारगेट को 13.2 ओवर्स में कम्प्लीट कर लिया.
क्राइस्टचर्च में तीसरे नंबर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अपनी फेवरेट बैटिंग पोजीशन पर आए और महज 19 गेंदों पर 45 रन जड़ दिए.
अभिषेक ने तो ऐसी बल्लेबाजी की जिससे विपक्षी टीम की मेंटल हेल्थ खराब हो जाए (ये बात खुद ईशान किशन ने अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर तंज भरे अंदाज में कही)...अभिषेक ने 113 रन 38 गेंदों पर बनाए और इसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा.
The Abhi-Storm had Wellington on its feet! 🥵 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I on 30th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/uYedjGJbmR
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 28, 2026
खैर अब वापस आते हैं उस मुद्दे पर, जो 27 अक्टूबर को हुए मैच के बाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, जिस पर डिबेट भी हो रही है, और सवाल भी उठ रहे हैं. और यह मुद्दा है संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर खिलाने का...
यह बात अब आंकड़ों से समझ लीजिए.
साल 2015 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन ने अब तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसकी 72 पारियों में उन्होंने 1834 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 27.37 और स्ट्राइक रेट 159.20 का है. कुल 3 शतक हैं और 11 अर्धशतक हैं.
क्यों संजू को तीसरे नंबर पर खिलाना सही नहीं?
दरअसल, संजू को टी20 इंटरनेशनल में तीसरे नंबर पर खिलाना इसलिए सही नहीं हैं क्योंकि उनके आंकड़े बेहतर नहीं हैं. कैसे तो वो समझ लीजिए. ओपनिंग करते हुए नंबर 1 पोजीशन पर यानी पहली गेंद फेस करते हुए उन्होंने 34 गेंदों की 34 पारियों में 1088 रन बनाए हैं. एवरेज 32.96 का है , स्ट्राइक रेट 178.94 का है. इसी पोजीशन पर उनके नाम 3 शतक और 7 अर्धशतक हैं.
वहीं, उन्होंने नंबर 2 पोजीशन यानी जब पहली बॉल फेस नहीं की और वो नॉन स्ट्राइकर पोजीशन पर थे तब उन्होंने 9 मैचों की पारियों में 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 30.75 और स्ट्राइक रेट 182.22 का है. यहां उनके नाम 2 अर्धशतक हैं.
अब देख लेत हैं संजू के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आंकड़े. संजू ने 8 मैचों की 8 परियों में 118 रन इस नंबर पर बनाए हैं. यहां उनका स्ट्राइक रेट 116.83 का और एवरेज 14.75 का है. महज एक अर्धशतक उनके नाम इस पोजीशन पर है. यानी साफ है यहां उनका फॉर्म गड़बड़ा जाता है.
वहीं संजू ने नंबर 4 पोजीशन पर 11 मैचों की 11 पारियों में 213 रन 21.30 के एवरेज और 164 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. पांचवें नंबर पर उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 138 रन 23 के एवरेज से बनाए हैं. वहीं छठे और सातवें नंबर पर भी उन्होंने 1-1 मैच खेला है, जहां उनके नाम क्रमश: 12 और 19 रन हैं.
अब इन सारे आंकड़ों को समझा जाए तो एक बात क्रिस्टल क्लियर है कि संजू सैमसन को ओपनिंग पोजीशन भाती है, और ऐसे में उनको नीचे खिलाया जाए तो वो गड़बड़ हो जाते हैं, कुछ लोग यह सवाल भी उठाएंगे कि फ्लैक्सिबिलिटी जरूरी है. तो यह सही बात है कि फ्लैक्सिबिलिटी जरूरी है लेकिन, उसके बाद अगर कोई फेल हो जाए तो तो एकदम सवाल नहीं उठने चाहिए. संजू ने इससे पूर्व क्राइस्टचर्च में हुए टी20 में 67 रन बनाए, फिर क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे टी20 में 14 रन बनाए थे.
संजू उससे पूर्व वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में हुई टी20 सीरीज में खेले थे, जहां उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 168 रन बनाए थे. इस दौरान उनका एवरेज 33.60और स्टाइक रेट 195.34 का था. वो तब उस सीरीज में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर थे, शाई होप ( 5 मैच 261), शेरफेन रदरफोर्ड (5 मैच 221 रन ) और श्रेयस अय्यर (5 मैच 181 रन थे) उस सीरीज के टॉप 3 बैटर थे. यानी साफ है कि संजू को ओपनिंग पोजीशन पसंद है, लेकिन नीचे आते ही उनका फॉर्म गड़बड़ा जाता है.
वैभव और अभिषेक क्यों ओपनर बेहतर?
सबसे बड़ी बात यह रही कि संजू सैमसन ने वेलिंगटन टी20 जोकि सीरीज का तीसरा मुकाबला था, उसमें 13 गेंदों पर 18 रन बनाए और वो काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनकी इस पारी को दिग्गज आंकड़ों के लिहाज से कहेंगे कि यह कमजोर है, लेकिन यह भी मानना चाहिए कि अगर आप किसी के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करेंगे तो उससे फर्क पड़ेगा ही. कुल मिलाकर संजू ने मंगलवार को हुए मुकाबले में वैभव के लिए कुर्बानी दी (टीम मैनेजमेंट की भाषा में फ्लैक्सिबिलिटी), पर इससे संजू का प्रदर्शन पर सवाल नहीं उठने चाहिए.
Just admiring their own brilliance 🫡 Abhishek Sharma 🤝 Vaibhav Sooryavanshi #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/g7FTeNGOsf
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
दूसरी ओर वैभव और अभिषेक की लाइन संजू से आगे इसलिए हो जाती है, क्योंकि दोनों ही बतौर ओपनर्स धाकड़ हैं.
अभिषेक ने अब तक भारत के लिए टी20 में 2024 में डेब्यू किया, तब से वो 70 टी20 मुकाबलों की 69 पारियों में 2240 रन बना चुके हैं. 135 उनका हाइएस्ट स्कोर है, वहीं उनका एवरेज इस दौरान 33.43 का है और स्ट्राइक रेट 196.83 है. वहीं अभिषेक 4 शतक और 14 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. अभिषेक ने अब तक अपने करियर में केवल तीन ही पोजीशन पर बल्लेबाजी की है. नंबर 1, नंबर 2 और नंबर 3 पर
𝐀𝐔𝐃𝐀𝐂𝐈𝐎𝐔𝐒 is the word 😎 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/40wGEx66oK
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
नंबर 1 यानी मैच की पहली बॉल फेस करते हुए उन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 641 रन बनाए हैं, इस पोजीशन पर उनका एवरेज 27.86 है और स्ट्राइक रेट175.61 का है. इस पोजीशन पर उनके नाम 3 अर्धशतक भी हैं.
वहीं उन्होंने जब ओपनिंग की और पहली बॉल फेस नहीं की, नॉन स्ट्राइकर पर थे, यानी नंबर 2 पोजीशन पर. तब अभिषे ने 43 मैचों की 43 पारियों में 1575 रन बनाए हैं. इस पोजीशन पर उनका तांडव अलग तरह का है, यहां उनका एवरेज 37.5 का है, स्ट्राइक रेट 209.16 का है.
वहीं वो दो मैच नंबर 3 पर भी खेले हैं, यहां उन्होंने 2 मैचों की 2 पारियों में 24 रन बनाए हैं, एवरेज 12 का है.
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 295 रन हैं. उनका एवरेज 29.5 है, स्ट्राइक रेट 185.53 का है, वहीं उनके नाम अर्धशतक 2 हैं.
वैभव ने ओपनिंग में नंबर 1 पोजीशन पर खेलते हुए 6 मैचों की 6 पारियों में 214 रन बनाए हैं, यहां उनका 35.66 का एवरेज और स्ट्राइक रेट 182.9 का है. वहीं नंबर 2 पर 3 मैचों 3 की पारियों में 77 रन बनाए हैं, यहां उनका एवरेज 25.66 है, और स्ट्राइक रेट 226.47 का है . वहीं वो नंबर 3 पोजीशन पर 1 मैच की 1 पारी में वो 4 रन बना चुके हैं. वैभव ने नंबर 3 पर बैटिंग क्राइस्टचर्च टी20 में की थी.
All they knew tonight was hitting in Shift + S mode 😉 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/UVXIHfBm9j
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
यानी इन आंकड़ों से साफ है कि टीम इंडिया में इस समय हर जगह कंपटीशन है, खासकर ओपनिंग में, क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसा प्लेयर अगर दुनिया में कहीं होता तो वो प्लेइंग 11 होता, लेकिन केवल और केवल यह टीम इंडिया का 'कंपटीशन इकोसिस्टम' है, जिसकी वजह से यशस्वी टीम से बाहर हैं, वहीं संजू को अपनी बैटिंग पोजीशन गंवानी पड़ जाती है. भले ही संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मैचों की 5 पारियों में 321 रन 80.25 के एवरेज से 199.37 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.
कुल मिलाकर, वैभव और अभिषेक की आक्रामक ओपनिंग टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत है. लेकिन संजू के आंकड़े भी बताते हैं कि वह ओपनिंग में ज्यादा सहज और प्रभावी हैं. टीम मैनेजमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी अपनी जगह जरूरी है, मगर संजू की तीसरे नंबर की एक पारी को उनके पूरे करियर का फैसला नहीं बनने देना चाहिए.