scorecardresearch
 

RCB में CSK के पूर्व स्टार की एंट्री, 38 साल है उम्र, PBKS मैच से पहले बड़ा दांव

आईपीएल 2026 के अहम मुकाबलों से पहले RCB ने अपनी गेंदबाजी मजबूत करते हुए इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है. ग्लीसन, श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा की जगह लेंगे, जिन्हें SLC से No objection certificate (NOC) नहीं मिला. 38 वर्षीय ग्लीसन इससे पहले CSK और MI के लिए भी IPL खेल चुके हैं.

Advertisement
X
RCB को मिला नया हथियार, CSK-MI खेल चुका ये गेंदबाज अब करेगा कमाल ( Photo: AFP Getty)
RCB को मिला नया हथियार, CSK-MI खेल चुका ये गेंदबाज अब करेगा कमाल ( Photo: AFP Getty)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के बाकी मुकाबलों के लिए अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. टीम ने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज र‍िचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) को श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है.

38 वर्षीय ग्लीसन को RCB ने 1.6 करोड़ रुपये में साइन किया है. दिलचस्प बात यह है कि यही रकम फ्रेंचाइजी ने तुषारा को रिटेन करने के लिए भी खर्च की थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले यह बदलाव RCB की गेंदबाजी को अतिरिक्त मजबूती दे सकता है.

ग्लीसन के पास टी20 क्रिकेट का लंबा अनुभव है. वह इंग्लैंड के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. IPL में भी उनका अनुभव नया नहीं है, क्योंकि वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंड‍ियंस का हिस्सा रह चुके हैं.

उन्होंने IPL 2024 में CSK के लिए दो मैच खेले थे, जबकि IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए एक मुकाबले में नजर आए थे. भले ही IPL में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका अनुभव RCB के लिए उपयोगी माना जा रहा है.

Advertisement

दरअसल, तुषारा के बाहर होने की वजह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी के बीच फिटनेस विवाद बना. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषारा श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के तय फिटनेस मानकों को पूरा नहीं कर पाए, जिसके चलते बोर्ड ने उन्हें No objection certificate (NOC) देने से इनकार कर दिया.

मामला इतना बढ़ गया था कि तुषारा ने बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी शुरू कर दी थी. यहां तक कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा भी जाहिर की थी. हालांकि बाद में उन्होंने अपना मुकदमा वापस ले लिया और SLC को लिखित माफी भी भेजी.

फिलहाल यह साफ नहीं है कि तुषारा भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे या नहीं, लेकिन IPL 2026 में उनका सफर यहीं खत्म हो गया है. दूसरी ओर RCB को उम्मीद होगी कि ग्लीसन अपनी अनुभवभरी गेंदबाजी से टीम को प्लेऑफ रेस में मजबूती देंगे.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement