के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर बाहर हुई और पड़े थे. इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैन्स के अलावा दुनिया के तमाम क्रिकेट फैन्स की आंखें नम हो गई थीं. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी का एक वीडियो आया है जिसे देखकर एकबार फिर आपकी आंखें नम हो जाएंगी.
दक्षिण अफ्रीकी टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद एबी ने एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है और फिर उनसे माफी भी मांगी है कि टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी. टीम जब जोहानसबर्ग के ओआर टैंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची तो फैन्स ने उनका शानदार स्वागत किया. एक फैन ने अपने हाथ में बोर्ड लिया था जिस पर लिखा था एबी मैं भी दुखी हूं, प्लीज मुझे गले लगाओ.
एबी खुद गए और उस फैन को गले लगाया. इसके अलावा एयरपोर्ट पर आए बाकी फैन्स के साथ भी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अच्छा समय बिताया. एबी समेत बाकी खिलाड़ियों ने फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें गले लगाया. दक्षिण अफ्रीकी टीम 26 मार्च को स्वदेश लौटी. लोगों ने ट्विटर के जरिए इसकी तस्वीरें शेयर की हैं.
We're up bright and early for the . Awesome to see fans who've come out.
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) Awesome to see the support for the guys here this morning. burning bright.p
— Cricket South Africa (@OfficialCSA)