scorecardresearch
 

IND vs NZ: टीम इंड‍िया को न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले बड़ा झटका, पेसर प्रस‍िद्ध कृष्णा हुए बाहर, कौन होगा र‍िप्लेसमेंट?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनको पहले शुरुआती 3 वनडे के लिए चुना गया था. जहां उनका सेलेक्शन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन था.

Advertisement
X
न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज से पहले बाहर हूुए प्रसिद्ध कृष्णा!  (Photo: PTI)
न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज से पहले बाहर हूुए प्रसिद्ध कृष्णा! (Photo: PTI)

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं. BCCI के एक सूत्र ने बुधवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है.

प्रसिद्ध कृष्णा को चोट घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी. वह फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. उनका 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है.

BCCI के एक सूत्र ने PTI से कहा- प्रसिद्ध अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 1 और 2 नवंबर को उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट तय है.

सूत्र के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को वनडे के बजाय टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि टेस्ट में उनकी ज्यादा जरूरत है.

आकिब नबी को मिल सकता है मौका

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. आकिब ने लिंकन में इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक रेड-बॉल मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. अब देखना होगा कि चयनकर्ता प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल करते हैं या किसी अन्य विकल्प पर विचार करते हैं.

Advertisement

न्यूजीलैंड दौरे का वनडे शेड्यूल
पहला वनडे: 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड 
दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026, वेलिंगटन 
तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन 
चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026, माउंट मॉन्गानुई 
पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026, माउंट मॉन्गानुई

न्यूजीलैंड दौरे का टेस्ट शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19 नवंबर 2026, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर 2026, क्राइस्टचर्च


न्यूजीलैंड दौरे पर पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज. *फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement