scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग, 6 राशियों की बढ़ेगी कमाई!

karwa chauth 2026 : करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनेगा. जानें किन 6 राशियों को धन लाभ, करियर और कारोबार में तरक्की के शुभ संकेत मिल सकते हैं.

Advertisement
X
अक्टूबर ग्रह गोचर और राजयोग 2026 (Photo: AI Generated)
अक्टूबर ग्रह गोचर और राजयोग 2026 (Photo: AI Generated)

करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और सुबह रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं में चंद्रमा की इस स्थिति को शुभ माना जाता है. वहीं, ग्रहों की स्थिति के आधार पर कुछ राशियों के लिए प्रेम, वैवाहिक जीवन, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत बताए जा रहे हैं. 

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. इस पर्व पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस बार चंद्रमा का वृषभ राशि में होना और रोहिणी नक्षत्र का संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर किन राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

करवा चौथ पर इन राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा इसी राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे. परिवार में सुख-शांति बनाए रखने और जीवनसाथी के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए समय अनुकूल हो सकता है. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं. 

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. ऐसे में चंद्रमा की अनुकूल स्थिति को इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक माना जाता है. पारिवारिक जीवन में सहयोग मिल सकता हैं,  रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन आत्मविश्वास बढ़ाने और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने का अवसर हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने का समय हो सकता है. किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. 

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. कामकाज में नई योजनाओं पर विचार करने और अपने लक्ष्य तय करने के लिए समय का सदुपयोग करें. जीवनसाथी का सहयोग भी आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकता है. 

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. आपसी समझ बढ़ाने और घर में सुखद माहौल बनाए रखने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और कारोबार में किसी भी नए कदम को उठाने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना फायदेमंद रहेगा. 

Advertisement

करवा चौथ पर चंद्रमा की स्थिति क्यों है खास?
ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है. वृषभ राशि में चंद्रमा को उच्च का माना जाता है. 29 अक्टूबर को रोहिणी नक्षत्र सुबह लगभग 11:11 बजे तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा. 

रोहिणी नक्षत्र का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. इसलिए करवा चौथ पर चंद्रमा की स्थिति और इस नक्षत्र के संयोग को धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. 

करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर पूजा और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है. उपलब्ध पंचांग गणना के अनुसार, 29 अक्टूबर को पूजा का शुभ समय शाम 5:38 बजे से 6:55 बजे तक बताया गया है. दिल्ली में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8:11 बजे है. अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय बदल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement