Punjabi style Feni Recipe: करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इस दिन सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. इस खास दिन की तैयारियां महिलाएं पहले से ही शुरू कर देती हैं, मेकअप, साड़ी और खाने की चीजों को पहले से तैयार कर लिया जाता है. करवाचौथ वैसे तो भारत में हर प्रदेश में मनाया जाता है और महिलाएं इसको पूरी श्रद्धा से करती हैं. हालांकि पंजाबी लोगों में इस व्रत को बेहद खास माना जाता है और शादी के बाद पहला करवा चौथ बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट भी किया जाता है.
करवा चौथ के दिन सुबह महिलाएं सूर्योदय से पहले उठती हैं और सरगी की रस्म करती हैं.पंजाबियों एक सरगी की रस्म होती है, जिसमें सास अपनी बहू को सरगी देती है. सरगी नई साड़ी से लेकर श्रृंगार का सामान होता है और खाने की चीजें भी दी जाती है. सरगी में खासतौर पर मीठी फेनी शामिल की जाती है, अगर आप भी सरगी के लिए फेनी बनाती हैं तो इस बार पंजाबी स्टाइल में मीठी फेनी बनाकर देखिए. आइए पंजाबी स्टाइल फेनी बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे आप क्या आपके घरवाले भी पसंद करेंगे.
फेनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
फेनी बनाने का आसान तरीका
इस तरह गार्निश करके करें सर्व
सेवई का टेक्सचर गाढ़ा हो जाएगा और तब इसे कटोरी में निकाले और ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गार्निश करके सर्व करें.