स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से बड़ा रेल हादसा हुआ है. यह दुर्घटना मैड्रिड और अंडालूसिया को जोड़ने वाले रेल मार्ग पर हुई, जहां टक्कर के बाद एक ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. शुरुआती रिपोर्टों में कई लोगों की मौत की खबर है और घायलों की संख्या का पता लगाया जा रहा है. हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल सेवाएं रोक दी गई हैं और जांच जारी है.