scorecardresearch
 

IND vs PAK: भारत के बाद पाकिस्तान ने भी किया खतरनाक टीम का ऐलान, ये धुरंधर बना कप्तान, क्या फिर चमकेंगे हसन नवाज?

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भिड़ने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

Advertisement
X
पाकिस्तान की टीम में इन खिलाड़ियों की एंट्री. (PHOTO: AP/ITGD)
पाकिस्तान की टीम में इन खिलाड़ियों की एंट्री. (PHOTO: AP/ITGD)

कतर की धरती पर 19 से 29 नवंबर तक खेले जाने वाले एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी अपनी खतरनाक टीम का ऐलान कर दिया है. 

इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान शाहीन्स की कमान युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद के हाथों में सौंपी गई है. पाकिस्तान को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उनके साथ भारत-ए, नेपाल और यूएई जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं. 

ऐसे में क्रिकेट फैन्स जिस महा-मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वह 22 नवंबर को भारत-ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच खेला जाएगा. गौरतलब है कि साल 2023 में श्रीलंका में खेले गए 50 ओवरों के पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में पाकिस्तान शाहीन्स ने भारत-ए को 128 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था.अब भारतीय टीम की कोशिश इस बार खिताब जीतकर पाकिस्तान से बदला लेने की होगी. 

वहीं टी20 फॉर्मेट में खेले गए पिछले सीजन के सुपर ओवर वाले रोमांचक फाइनल में बांग्लादेश-ए को मात देकर पाकिस्तान फिर चैंपियन बना था.  ऐसे में पाकिस्तान की टीम जहां अपनी बादशाहत कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं भारतीय-ए टीम 2023 के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से गर्दा उड़ाने उतरेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाएंगे 10 वनडे मुकाबले! आखिर कब और कहां होगी टक्कर, वैभव-अभिषेक मचाएंगे तबाही

क्या फिर चलेगा हसन नवाज का बल्ला?

पाकिस्तान ने इस 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए एक बेहद संतुलित टीम का चयन किया है. बल्लेबाजी में कप्तान अब्दुल समद के अलावा हैदर अली, हसन नवाज, शाहजैब खान और रोहैल नजीर (विकेटकीपर) जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं. हसन नवाज ने भारत के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में अपने दमदार खेल से फैन्स का दिल जीत लिया था. ऐसे में क्या वह एक बार फिर अपना दमखम दिखा पाएंगे?

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 'उम्र से क्या होता है, क्लास आज भी जिंदा है', रोहित-विराट को लेकर मिचेल सेंटनर ने कही दिल जीतने वाली बात

तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले मोहम्मद हसनैन करेंगे. उनके साथ सुपर-ओवर के हीरो अहमद दानियाल, आकिफ जावेद और मोहम्मद इमरान रंधावा पेस अटैक को मजबूती देंगे. स्पिन विभाग में दानिश अजीज, साद मसूद और सुफियान मोकिम फिरकी का जाल बुनेंगे.   

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 'यह इंटरनेशनल क्रिकेट है, कोई क्लब का मैच नहीं', वनडे सीरीज शुरू होने से पहले फूटा दिग्गज का गुस्सा 

पाकिस्तान शाहीन्स की 15 सदस्यीय टीम

Advertisement

अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इमरान रंधावा, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साद मसूद, शाहजेब खान, शमील हुसैन, सुफयान मोकिम.

पाकिस्तान के मैचों का पूरा शेड्यूल

20 नवंबर: बनाम यूएई 
22 नवंबर: बनाम भारत-ए 
24 नवंबर: बनाम नेपाल
26 व 27 नवंबर: सेमीफाइनल मुकाबले   
29 नवंबर: खिताबी मुकाबला (फाइनल)   
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement