scorecardresearch
 
Advertisement

हसन नवाज

हसन नवाज

हसन नवाज

हसन नवाज (Hasan Nawaz) पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 21 अगस्त 2002 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लय्या के पास हुआ था. वे दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे.

जून 2026 में उनका चयन 2026 एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम में हुआ. 3 अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान ने एशियाई खेलो में पुरुष क्रिकेट का सिल्वर मेडल जीता. फाइनल में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 

नवाज का बचपन ऐसे क्षेत्र में बीता, जहां क्रिकेट खेलने के लिए सुविधाएं सीमित थी. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में टेप बॉल क्रिकेट खेला. क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए वह इस्लामाबाद चले गए. वह अपनी बहन के साथ रहे, जिन्होंने उनके शुरुआती क्रिकेट सफर में उनका साथ दिया.

करीब 14 साल की उम्र में नवाज इस्लामाबाद के लैशिंग्स क्रिकेट क्लब से जुड़े. उन्होंने कई साल तक इस्लामाबाद क्रिकेट एसोसिएशन लीग में क्लब का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वह लकी स्टार क्रिकेट क्लब के लिए खेलने लगे. क्लब क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बाद उनका चयन इस्लामाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम में हुआ.

साल 2022 में नवाज को कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला. उन्होंने मीरपुर रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और टीम के प्रमुख रन बनाने वाले बल्लेबाजो में शामिल रहे. इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में आगे मौके मिले.

अगस्त 2022 में उन्हें 2022-23 नेशनल टी20 कप के लिए नॉर्दर्न की टीम में शामिल किया गया. पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेला. पीएसएल के दसवें सीजन में वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम का हिस्सा बने.

मार्च 2025 में नवाज को पहली बार पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया. यह मौका न्यूजीलैंड दौरे के लिए मिला. उन्होंने 16 मार्च 2025 को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया.

21 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में नवाज ने 45 गेंदो पर नाबाद 105 रन बनाए. यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था. इस पारी के साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी बल्लेबाज बने.

अगस्त 2025 में नवाज ने वेस्टइंडीज दौरे पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. पहले वनडे में उन्होंने नाबाद 63 रन बनाए और पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

अगस्त 2025 में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में हुई त्रिकोणीय सीरीज में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. यूएई के खिलाफ उन्होंने 56 रन बनाए. इसके बाद वह 2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल रहे.अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टी20 और वनडे टीम में जगह दी.

और पढ़ें
Follow हसन नवाज on:

हसन नवाज न्यूज़

Advertisement
Advertisement