आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार दिखाने की जगह भी बन गया है. जेन जी इंटरनेट पर अपनी पसंद-नापसंद के साथ उन चीजों पर भी खुलकर राय रखती है, जिन्हें वह गलत मानती है. प्राइवेसी का उल्लंघन हो या किसी की फोटो बिना इजाजत शेयर करना, युवाओं के बीच ऐसे व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ी है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें, जिन्हें जेन जी डिजिटल दुनिया में गलत मानती है.
1. बिना इजाजत किसी की फोटो शेयर करना
किसी की पर्सनल फोटो या वीडियो उसकी पर्मीशन के बिना सोशल मीडिया पर डालना जेन जी को गलत लगता है. उनके लिए डिजिटल दुनिया में भी किसी की सहमति और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट जरूरी है. ऐसे में जेन जी का मानना है कि अगर आप कभी भी किसी के साथ अपनी फोटो शेयर कर रहे है तो इसके लिए सामने वाली व्यक्ति की भी सहमति होनी चाहिए.
2. ऑनलाइन बुलिंग करना
किसी के लुक्स, कपड़ों, रंग या विचारों का मजाक उड़ाना और उसे लगातार ट्रोल करना ऑनलाइन बुलिंग का हिस्सा है. जेन जी ऐसे व्यवहार को सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि गलत मानती है. किसी को सिर्फ इसलिए हीन भावना से देखना क्योंकि वो आपके मुकाबले किसी भी तौर पर कम है ये जेन जी को बहुत अखरता है. ये जेनरेशन मानती है कि कोई किसी भी जगह, धर्म या जाति का हो उसे सबके बराबर ही मानना चाहिए.
3. फेक न्यूज फैलाना
बिना जानकारी की जांच किए किसी खबर, वीडियो या पोस्ट को शेयर करना भी युवाओं की नजर में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. गलत जानकारी से लोगों के बीच भ्रम और डर फैल सकता है. जहां पुरानी जेनरेशन कोई भी खबर देखने के बाद झट से ये मान लेती है, कि उसपर यकीन कर लेती है, वहीं जेन जी पहले उस खबर को 3-4 वेबसाइट पर जाकर और क्रॉस चेक करके पुष्टि करती है कि वो खबर सही है या गलत.
यह भी पढ़ें: "Gen Z Foods: 15 मिनट में तैयार, स्वाद में सुपरहिट! Gen Z के लिए ये फूड आइडियाज
4. हर चीज को कंटेंट बनाना
किसी की परेशानी, रोने या मुश्किल वक्त को बिना अनुमति वीडियो में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डालना भी गलत माना जाता है. हर पल को वायरल कंटेंट बनाने की जरूरत नहीं है. जेन जी मानती है कि, किसी का दुख या परेशानी किसी के लिए कंटेंट का हिस्सा कैसे हो सकता है. ये जेनरेशन अपनी फीलिंग्स और लोगों के भी सेंटिमेंट्स को बहुत अहमियत देती है.
5. ऑनलाइन दिखावे के लिए नकली जिंदगी दिखाना
सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ को हमेशा परफेक्ट दिखाने के लिए झूठी कहानियां बनाना और दूसरों को प्रभावित करने के लिए फेक पर्सनैलिटी दिखाना भी युवाओं को पसंद नहीं आता. जेन जी एक ऐसी जेनरेशन है जो हर चीज रॉ और रियल रखना चाहती है. क्योंकि वो एस्थेटिक फोटोज़ खींचती है इसका मतलब ये नहीं कि वो सबकुछ पर्फेक्ट दिखाने की कोशिश कर रही है.
डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी दूसरों की सीमाओं और फीलिंग्स की रिस्पेक्ट करना भी है. जेन जी के लिए इंटरनेट पर आजादी का मतलब ये नहीं कि किसी को भी कुछ भी कहने या करने की छूट मिल जाए.