क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर दोनों टीमें कुल 10 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हो सकती हैं.
इस ब्लॉकबस्टर भिड़ंत में भारत के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान पर पूरी तरह गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं. दोनों ही खिलाड़ी इस महीने यानी नवंबर में पाकिस्तान से टक्कर लेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत की शुरुआत सबसे पहले अंडर-19 एशिया कप से होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाना है. अगर दोनों युवा टीमें अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय करती हैं तो इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की दो बार भिड़ंत हो सकती है.
इस महीने हो सकती है चार बार भिड़ंत?
इसके अलावा राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भी हाल ही में टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा धुरंधर खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. अगर यहां भी दोनों टीमें फाइनल (29 नवंबर) में पहुंचती हैं तो इस टूर्नामेंट में भी दो बार आमना-सामना तय है. इस तरह इन शुरुआती टूर्नामेंट्स में कुल 4 बार दोनों टीमें टकरा सकती हैं.
एशिया कप के खेले जा सकते हैं 3 मुकाबले
अगले साल जून और जुलाई के दौरान एशिया कप का आयोजन होना है. चूंकि अगला साल वनडे वर्ल्ड कप का है, इसलिए एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक शेड्यूल और ग्रुप्स का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन परंपरा के मुताबिक दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा.
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🏆 #TeamIndia celebrate with the trophy after a T20I series victory to remember 🥳 #NZvIND https://t.co/Xvzm8xYJhQ
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
एशिया कप के मौजूदा फॉर्मेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ग्रुप स्टेज में, फिर सुपर-4 स्टेज में और यदि दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया तो फाइनल में यानी कुल 3 बार एक-दूसरे से टकरा सकती हैं.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हो सकते हैं 3 मुकाबले
क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. इस मेगा इवेंट के नए और रोमांचक फॉर्मेट को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज, नए सुपर-7 स्टेज और फिर नॉकआउट या फाइनल मुकाबलों को मिलाकर कुल 3 बार महा-टक्कर देखने को मिल सकती है.