scorecardresearch
 

कैच पकड़कर जश्न मनाने लगे नीतीश रेड्डी, फिर याद आई फ्री हिट, VIDEO

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बेवन जैकब्स का कैच पकड़कर नीतीश जश्न मनाने लगे, लेकिन गेंद फ्री-हिट होने के कारण बल्लेबाज आउट नहीं हुआ. इसके बाद नीतीश ने हाथ उठाकर माफी मांगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

Advertisement
X
नीतीश ने पकड़ा कैच, फिर मांगी माफी (Photo: X/Screengrab/SonySportsNetwk)
नीतीश ने पकड़ा कैच, फिर मांगी माफी (Photo: X/Screengrab/SonySportsNetwk)

क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जो फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. ऐसा ही कुछ भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला, जब नीतीश कुमार रेड्डी ने बेवन जैकब्स का शानदार कैच तो पकड़ लिया, लेकिन अगले ही पल उन्हें अपनी गलती का एहसास भी हो गया.

दरअसल, पारी के 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर बेवन जैकब्स ने गेंद को हवा में उठाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर खड़े नीतीश के पास गई और उन्होंने बिना कोई गलती किए कैच लपक लिया.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 88 मैच बाद भुवनेश्वर कुमार से हुई चूक, T20I में टूट गया ये खास सिलसिला

कैच पूरा होते ही नीतीश रेड्डी जश्न मनाने लगे. उन्हें लगा कि जैकब्स आउट हो चुके हैं, लेकिन तभी उन्हें याद आया कि यह गेंद फ्री-हिट थी. फ्री-हिट पर बल्लेबाज को कैच आउट करार नहीं दिया जा सकता.

अपनी गलती समझते ही नीतीश ने तुरंत हाथ उठाकर माफी मांगी. दूसरी ओर, बेवन जैकब्स को जीवनदान मिल गया और वह बल्लेबाजी जारी रखने के लिए क्रीज पर मौजूद रहे. इस मजेदार पल ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और क्रिकेट फैन्स का ध्यान खींचा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement