scorecardresearch
 

BAN vs PAK: '50 पैसे काटो ओवरएक्टिंग के', बांग्लादेशी विकेटकीपर ल‍िटन दास ने उड़ाया पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान का मजाक

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में मोहम्मद रिजवान एक बार फिर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के निशाने पर रहे. रिजवान की धीमी बल्लेबाजी और साइट स्क्रीन को लेकर खेल रुकवाने पर लिटन दास ने उन पर ओवरएक्टिंग और टाइम वेस्टिंग का आरोप लगाया. स्टंप माइक में कई मजाकिया तंज सुनाई दिए. रिजवान ने नाबाद 75 रन बनाकर पाकिस्तान को मुकाबले में बनाए रखा.

Advertisement
X
ल‍िटन दास और मोहम्मद र‍िजवान में हुई बहस. (Photo: Screengrab)
ल‍िटन दास और मोहम्मद र‍िजवान में हुई बहस. (Photo: Screengrab)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैदान पर जुबानी जंग भी लगातार देखने को मिल रही है. दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक बार फिर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद र‍िजवान ( Mohammad Rizwan) बांग्लादेशी खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए.

कुछ दिन पहले पहले टेस्ट में भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान की बल्लेबाजी के दौरान उन पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया था. अब वही मामला दूसरे टेस्ट में भी दोहराया गया.

437 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 162 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, तभी रिजवान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने शुरुआत में काफी संभलकर बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया. रिजवान ने अपनी टेस्ट करियर की 14वीं फिफ्टी पूरी कर पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा.

हालांकि, उनके अर्धशतक के कुछ देर बाद मैदान पर तनाव बढ़ गया. रिजवान ने साइट स्क्रीन के पास हलचल होने की शिकायत करते हुए खेल रुकवा दिया. यह बात बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज ल‍िटन दास को पसंद नहीं आई.

स्टंप माइक में लिटन को रिजवान से कहते हुए सुना गया कि उनका काम बल्लेबाजी करना है. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रिजवान की ओवरएक्टिंग के लिए उनके “50 पैसे काट लेने चाहिए.

Advertisement

मैदान पर मौजूद दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी तंज कसते हुए कहा कि रिजवान को बॉलीवुड में मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह 'अच्छी एक्टिंग' सिखा रहे हैं.

लिटन यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि रिजवान ने फिफ्टी बनाकर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है, इसलिए अब वह 'फालतू बातें' भी कर सकते हैं.

हालांकि इन तमाम टिप्पणियों के बीच रिजवान ने अपना ध्यान बल्लेबाजी पर बनाए रखा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वह 75 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके साथ साज‍िद भी क्रीज पर टिके रहे. पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 316 रन बना लिए थे और टीम को जीत के लिए अब भी 121 रन की जरूरत थी.

इससे पहले बांग्लादेश ने सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान पर लगातार तीसरी टेस्ट जीत दर्ज की थी. यही वजह है कि मौजूदा मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच तनाव और प्रतिस्पर्धा साफ दिखाई दे रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement