scorecardresearch
 

टीम इंडिया में अचानक हुई इस धुरंधर की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर काटेगा गदर

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने का इनाम आखिरकार उन्हें मिला है.

Advertisement
X
अनुकूल रॉय गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: Getty)
अनुकूल रॉय गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: Getty)

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच यह हाई-वोल्टेज ट्राई-सीरीज 9 जून से 21 जून तक दाम्बुला में खेली जानी है. इस सीरीज में इंडिया-ए टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में होगी, जबकि रियान पराग उप-कप्तान बनाए गए हैं. इसके अलावा सभी की नजरें 15 साल वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी, जो लगातार अपने प्रदर्शन से सीनियर टीम के दरवाजे खटखटा रहे हैं.

अब इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा परिवर्तन किया गया है. कोलकाता नाइट राइर्स के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में खेल रहे ऑलराउंडर अनुकूल रॉय की इंडिया-ए में एंट्री हुई है. स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अनुकूल ने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिनका चयन अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए किया गया है.

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक बयान जारी कर अनुकूल रॉय के चयन की पुष्टि की. बोर्ड ने कहा, 'पुरुष चयन समिति ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में अनुकूल रॉय को शामिल किया है. वह हर्ष दुबे की जगह लेंगे, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार चुना गया है.

Advertisement

अनुकूल रॉय के लिए आईपीएल 2026 अब तक करियर बदलने वाला सीजन साबित हुआ है. केकेआर के लिए उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए टीम के स्पिन अटैक को मजबूती दी. सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी स्पिनरों के साथ खेलते हुए अनुकूल ने खुद को टीम के भरोसेमंद तीसरे स्पिनर के रूप में स्थापित किया है.

मौजूदा आईपीएल सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 8 विकेट झटके हैं और कई मौकों पर केकेआर की वापसी में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बने थे. अब श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर अनुकूल रॉय के पास सीनियर भारतीय टीम के दरवाजे तक पहुंचने का सुनहरा मौका होगा.

भारत-ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement