scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी पर देश में क्रेज, कपिल देव की अपील- हाइप नहीं, समय दीजिए

वैभव सूर्यवंशी के भारत टीम में चयन पर कपिल देव ने बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज बेहद प्रतिभाशाली है, लेकिन उससे बहुत जल्दी बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बयान (Photo: PTI)
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बयान (Photo: PTI)

आईपीएल 2026 में अपनी दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर पुरुष टीम में चुना गया है. भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान कपिल देव ने किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैन्स और विशेषज्ञों को धैर्य रखने की अपील की है.

भारत की टी20 टीम में जगह मिलने के बाद वैभव को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन कपिल देव का मानना है कि इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी पर जरूरत से ज्यादा उम्मीदों का बोझ नहीं डालना चाहिए.

कपिल देव ने कहा, 'बहुत जल्दी बहुत ज्यादा उम्मीदें मत रखिए. उसने अपना असाधारण टैलेंट दिखाया है, उसको समय दो. आगे उसके करियर में कई उतार-चढ़ाव आएंगे. उसके पास खास प्रतिभा है और उसे अपने खेल पर फोकस बनाए रखना चाहिए'.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने खुला ऐलान... सिर्फ T20 नहीं, तीनों फॉर्मेट पर नजर, कहा- जरूरत पड़ी तो बदल दूंगा बल्लेबाजी

Advertisement

कपिल देव का यह बयान ऐसे समय आया है जब वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है. हालांकि पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि युवा खिलाड़ी को समय और सही माहौल मिलना चाहिए, ताकि वह अपने टैलेंट को लंबे समय तक साबित कर सके.

वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर तहलका मचा दिया. वह टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में रहे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की. वैभव ने इस आईपीएल सीजन में 72 छक्के जड़ें.

वैभव ने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की स्ट्राइक रेट 237.31 की रही. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement