बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. कंगना के बयानों पर खूब विवाद हो रहा है. बीते दिन कंगना रनौत ने एक डिफाइन हिंदू और संघी बनने की इच्छा जताई थी. उन्होंने उन एक्ट्रेसेस पर भी निशाना साधा था, जो शादी के लिए अपना धर्म बदलती हैं. इस बीच कंगना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात करती हुई दिखाई दे रही हैं.
चर्चा में कंगना का पुराना वीडियो
वायरल हो रहे पुराने इंटरव्यू क्लिप में कंगना कहती हैं कि वो ऐसा लड़का चाहती हैं, जो अपने 30s में हो. उन्होंने ये भी कहा था कि भले ही वो लड़का उनके बारे में जानता हो या नहीं, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो एक सिंपल लाइफ जीना चाहती हैं.
इंटरव्यू में महिला कंगना से कहती हैं- तो चलिए इस बात पर सहमति बन गई, मैं आपके लिए लड़का ढूंढ रही हूं. इस पर कंगना जवाब देती हैं कि वो उनके लिए लड़का ढूंढने में मदद कर सकती हैं.
कंगना से जब पूछा गया कि वो पाकिस्तान से किस तरह का लड़का पसंद करेंगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा था- लड़का अपने 30s में होना चाहिए. अगर वो मेरे बारे में कुछ नहीं भी जानता हो तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि मैं अपने पार्टनर के साथ एक बेहद नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती हूं.
चिकन, मुगलई खाना बनाने पर क्या बोली थीं कंगना?
एक्ट्रेस अपने कुकिंग स्किल्स के बारे में भी बात करती हुई दिखाई दीं. उन्होंने बताया था कि वो चिकन करी और अलग-अलग तरह की मुगलई डिशेज बनाती हैं. कंगना कहती दिख रही हैं- मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं, जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी और अलग-अलग तरह की करी. मैं पूरा इंडियन फूड और मुगलई खाना भी बना लेती हूं.
वहीं, अपने लेटेस्ट वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी हिंदू बेटियों की आलोचना की थी, जो दूसरे धर्म में शादी करती हैं और शादी से पहले जिनकी धर्म और राजनीति को लेकर कोई विचारधारा नहीं होती. कंगना ने ये भी कहा था कि वो एक कट्टर हिंदू और संघी बनना चाहती हैं. उन्होंने BJP-RSS की विचारधारा अपनाने की ख्वाहिश जाहिर की.