scorecardresearch
 

जब IPL टीमों की पहली बार हुई नीलामी, तब कितनी थी कीमत... RR सबसे सस्ती, MI ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) का पहला सीजन साल 2008 में हुआ था, उससे पहले टीमों की नीलामीं हुई थी. आज जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम करोड़ों में बिकी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इन टीमों की शुरुआती कीमतें क्या थीं?

Advertisement
X
राजस्थान रॉयल्स 2008 में आईपीएल का पहला सीजन जीती थी (Photo: IPL)
राजस्थान रॉयल्स 2008 में आईपीएल का पहला सीजन जीती थी (Photo: IPL)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है. लेकिन IPL के आगाज से पहले  दो बड़ी डील 24 मार्च को हुई. इन दोनों डील ने यह बात तो साब‍ित कर दी कि IPL की वैल्युशन कितनी बढ़ चुकी है. बात साफ है IPL तो साल दर साल पॉपुलर हुआ ही है, वहीं इसमें मौजूद टीमों और ख‍िलाड़‍ियों की कीमत भी बढ़ रही है.

राजस्थान रॉयल्स को $1.63 बिलियन (करीब ₹ 15,290 करोड़) में खरीदा गया, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद हुई. 

(RCB) को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने म‍िलकर खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका के बड़े ब‍िजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (15, 290 करोड़ रुपये) की भारी कीमत में खरीदा गया. 

खास बात यह रही कि इन दोनों ही टीमों की कीमत जब आईपीएल 2028 की शुरुआत हुई थी तो वैसे नहीं थी, लेकिन जब मंगलवार (24 मार्च) को ये दोनों टीमों बिकीं तो यह सवाल उठा कि इन टीमों की शुरुआती कीमत क्या थी? 

आईपीएल टीमों की मालिकाना हक के लिए सबसे पहले नीलामी 24 जनवरी 2008 को हुई थी. हर टीम की शुरुआती कीमत 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी. नीलामी में कुल 723.59 मिलियन डॉलर की बोली लगी, जो बेस प्राइस 400 मिलियन डॉलर से काफी ज्यादा थी. सबसे महंगी टीम मुंबई इंड‍ियंस रही, जिसे तब 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा गया. 

Advertisement

इस नीलामी को लेकर विवाद भी हुआ, क्योंकि तब एन श्रीन‍िवासन पर हितों के टकराव (Conflict of Interest) का आरोप लगा था, वो चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी भी रखते थे. उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक नियम (Clause 6.2.4) था, जिसमें कहा गया था कि BCCI का कोई भी अधिकारी क्रिकेट मैच या टूर्नामेंट से सीधे या परोक्ष रूप से पैसा नहीं कमा सकता या उसमें हिस्सा नहीं रख सकता. लेकिन 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद इस नियम में बदलाव कर दिया गया.

2008 में कौन था आईपीएल टीमों का माल‍िक और कीमत 

टीम माल‍िक कीमत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु   व‍िजय माल्या की यूबी ग्रुप 111.60 मिलियन डॉलर
चेन्नई सुपर किंग्स   इंड‍िया सीमेंट्स  91.00 मिलियन डॉलर
द‍िल्ली डेयरडेव‍िल्स   जीएमआर ग्रुप 84.00 मिलियन डॉलर
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद  डेक्कन क्रॉन‍िकल  107.00 मिलियन डॉलर
राजस्थान रॉयल्स   इमर्ज‍िंग मीड‍िया लेड कंर्सोट‍ियम  67.00 मिलियन डॉलर
कोलकाता नाइटराइडर्स   शाहरुख खान की रेड च‍िलीस इंटरटेनमेंट  75.09 मिलियन डॉलर
किंग्स इलेवन पंजाब   प्रीत‍ि जिंटा, नेस वाड‍िया, करन पॉल, मोह‍ित बर्मन  76.00 मिलियन डॉलर

मुंबई इंड‍ियंस 

मुकेश अंबानी की र‍िलायंस इंडस्ट्रीज 

111.90 मिलियन डॉलर

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement