scorecardresearch
 
Advertisement

MP Board 5th, 8th Result 2026 LIVE: छात्रों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, 1 बजे जारी होगा MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 25 मार्च 2026, 12:19 PM IST

MP Board RSKMP 5th, 8th Result 2026 LIVE Updates: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. बोर्ड 1 रिजल्ट की घोषणा करेगी. इस दौरान परीक्षा में शामिल 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा.

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट कुछदेर में ही जारी करने वाला है. (Photo: ITG) एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट कुछदेर में ही जारी करने वाला है. (Photo: ITG)

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट आने में थोड़ा तेज का इंतजार और करना होगा. राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बताया गया कि 1 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी. इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर सुबह 1.30 बजे तक चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर या रोल कोड के साथ अन्य डिटेल की जरूरत होगी. 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना एडमिट कार्ड अपने साथ रखें. उसमें सारी डिटेल दी रहती है. राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल का लिंक क्यूआर कोड से उपलब्ध कराया गया है. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा केंद्र ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. 

बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय के सभाकक्ष में शुरू कर देगा. इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा. 
 

12:19 PM (14 मिनट पहले)

MP Board Class 5th  Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं 2026 का रिजल्ट लिंक 1:30 बजे जारी किया जाएगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन इस बीच छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह मार्कशीट में द गई जानकारी को सही से चेक करें. 

छात्र का नाम
सब्जेक्ट का नाम
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
टोटल मार्क्स
ग्रेड

11:56 AM (36 मिनट पहले)

Result:  पिछले साल 5वीं में सरकारी स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

सरकारी स्कूल- 6,72,020 छात्रों में से 6,26,613 छात्र पास हुए, जिसका पासिंग प्रतिशत 93.24% रहा.

प्राइवेट स्कूल- 4,42,846 छात्रों में से 4,07,377 छात्र पास हुए, जिनका पासिंग प्रतिशत 91.99% रहा.

11:35 AM (57 मिनट पहले)

MP Board Class 8th  Result: जारी होंगे कई आंकड़े 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के साथ-साथ कुछ आंकड़े भी जारी करेंगे. इसमें परीक्षा में रजिस्टर हुए छात्र, परीक्षा में शामिल हुए और पास हुए छात्रों की संख्या के साथ कुल पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट शामिल होगी.

11:27 AM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: पिछले साल सरकारी स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

वहीं, अगर पिछले साल 8वीं  रिजल्ट की बात करें , तो प्राइवेट स्कूलों के छात्रों का रिजल्ट अच्छा रहा था. 

सरकारी स्कूल-7,46,539 छात्रों में से 6,65,416 छात्र पास हुए, जिसका पासिंग प्रतिशत 89.13% रहा.

प्राइवेट स्कूल- 4,19,957 छात्रों में से 3,85,235 छात्र पास हुए, जिनका पासिंग प्रतिशत 91.73% रहा.

Advertisement
11:21 AM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: 1.30 बजे तक चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी होने के बजाय 1 बजे होगा. वहीं, छात्र अब अपना रिजल्ट 1.30 बजे तक देख सकेंगे. 
 

11:11 AM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: 2 घंटे की देरी से होगा रिजल्ट जारी 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट 2 घंटे की देरी से जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जो सुबह 11.30 बजे जारी होने वाला था, वो अब दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

11:04 AM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: एमपी बोर्ड  5वीं और 8वीं रिजल्ट का बदला समय

Posted by :- Nivedita

बता दें किएमपी बोर्ड  5वीं और 8वीं रिजल्ट अब 1.30 बजे जारी किया जाएगा. 

11:00 AM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं.

Results के लिंक पर क्लिक करें. 

अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2026 के लिंक पर जाएं. 

मांगी गई सारी डिटेल को भरें. 

रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. 

10:46 AM (एक घंटा पहले)

MP Board 5th, 8th Result: पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

Posted by :- Nivedita

पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 7 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 6 लाख से ज्यादा छात्रों को सफलता मिली थी. वहीं, 5वीं की परीक्षा में कुल 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 7 लाख से अधिक छात्रों को सफलता मिली थी. इस दौरान पास हुए छात्रों का प्रतिशत 89.28 रहा. 

Advertisement
10:42 AM (एक घंटा पहले)

MP Board 8th Result: 322 केंद्रों पर हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

Posted by :- Nivedita

बता दें कि एमपी बोर्ड की 5वीं 8वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए 
पूरे प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक टीचरों ने कॉपियों की जांच की. 

10:40 AM (एक घंटा पहले)

MP Board 5th, 8th Result Live: लाना होगा पासिंग मार्क्स 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं. इसके तहत इस बार भी किसी को ऑटोमैटिक प्रमोशन की सुविधा नहीं मिलेगी. अगली क्लास में जाने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा. वहीं, जो छात्र न्यूनतम अंक भी नहीं ला पाएंगे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा . 
 

10:37 AM (एक घंटा पहले)

MP Board 5th, 8th Result Live: 11 बजे आएगा रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी में बोर्ड पैटर्न की 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के रिजल्ट आज 11 बजे जारी किया जाएगा.  राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश रिजल्ट घोषित करेंगे. इसके बाद से छात्र 11.30 बजे से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. 

10:35 AM (एक घंटा पहले)

MPBSE Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita
  • अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइट  rskmp.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां अपना रोल नंबर के साथ मांगी गई जानकारी भरें. 
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
Advertisement
Advertisement