scorecardresearch
 

RCB-SRH मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा, कैच को लेकर अंपायर से भिड़ गए हेनरिक क्लासेन

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में बड़ा विवाद देखने को मिला, जब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया. बाउंड्री लाइन के पास फिल साल्ट ने हेनरिक क्लासेन का कैच लपका था.

Advertisement
X
हेनरिक क्लासेन अंपायर के फैसले से नाराज हो गए. (Photo: Screengrab/@JioHotstar)
हेनरिक क्लासेन अंपायर के फैसले से नाराज हो गए. (Photo: Screengrab/@JioHotstar)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट बड़ा विवाद खड़ा कर गया. 28 मार्च (शनिवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ इस मैच में क्लासेन को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन इस निर्णय पर सवाल खड़े हुए

यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेला. बाउंड्री के पास खड़े फिल साल्ट ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन कैच लेते समय वह बाउंड्री रोप के बेहद करीब थे और गिरते हुए कुशन (बाउंड्री रोप) से टकराते नजर आए.

मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया. थर्ड अंपायर रोहन पंडित ने रिप्ले देखने के बाद कहा कि उन्हें कुशन में कोई मूवमेंट नहीं दिखा, जिसके आधार पर कैच को क्लीन करार दिया गया. इसके बाद बड़े स्क्रीन पर आउट का संकेत दिखाई दिया. फैसले से हेनरिक क्लासेन पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे और उन्हें पवेलियन लौटते समय अभिजीत बेंगरी से बहस की.

Advertisement

रिप्ले को देखकर हेनरिक क्लासेन का संदेह करना वाजिब था. कैच के दौरान फिल साल्ट का शरीर रोप के बेहद करीब था. कुछ एंगल्स में ऐसा लगा कि कुशन से संपर्क हो सकता था, लेकिन निर्णायक सबूत न होने पर आउट दे दिया गया. क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. उनका विकेट इस तरह विवादित तरीके से गिरना मैच के मोमेंटम पर बड़ा असर डाल गया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement