scorecardresearch
 

IPL 2026 Final, RCB vs GT Live Score: आईपीएल फाइनल में बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव

Bengaluru vs Gujarat, IPL 2026 Final Live Score: इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आज (31 मई) फाइनल है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में है. मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

Advertisement
X
Bengaluru (RCB) vs Gujarat (GT) Live Score, IPL 2026 Final (Photo: ITG)
Bengaluru (RCB) vs Gujarat (GT) Live Score, IPL 2026 Final (Photo: ITG)

IPL Final 2026 Live Score Streaming Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच फाइनल है. मैच में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. गुजरात टाइटन्स ने इस मुकाबले के लिए आर साई किशोर की जगह अरशद खान को मौका दिया है.

दोनों टीमें दूसरी बार IPL चैम्प‍ियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. गुजरात ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि RCB ने पिछले सीजन ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए पहला IPL खिताब अपने नाम किया था. इस मुकाबले की अपडेट और लाइव स्कोर के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, हम लगातार नई चीजें एडऑन कर रहे हैं. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अपनी विशालता के साथ-साथ अलग-अलग तरह की पिचों के लिए भी जाना जाता है. यहां लाल मिट्टी, काली मिट्टी और मिश्रित सतहों वाली पिचें मौजूद हैं. फाइनल के लिए मिक्स्ड-सॉइल की पिच नंबर-6 चुनी गई है, जिसने इस साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 255 रन देखे थे. ऐसे में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है.

दिलचस्प बात यह है कि इसी पिच पर इस सीजन गुजरात टाइटन्स ने RCB को हराया था. हालांकि RCB के लिए यह मैदान खास यादें भी समेटे हुए है, क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर टीम ने अपना पहला IPL खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

Advertisement

GT का सफर: खराब शुरुआत से फाइनल तक
गुजरात टाइटन्स का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा. टीम ने शुरुआती छह मुकाबलों में तीन जीत और तीन हार दर्ज की थी. लेकिन इसके बाद गुजरात ने जबरदस्त वापसी की और अगले 10 मैचों में सात जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाई.

क्वालिफायर-1 में हार के बावजूद टॉप-2 में रहने का फायदा टीम को मिला और उसने क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई. गुजरात की वापसी में जेसन होल्डर की एंट्री बेहद अहम रही. ग्लेन फिलिप्स की जगह शामिल किए गए होल्डर ने बल्ले से भले 58 रन बनाए हों, लेकिन गेंद से 10 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम की किस्मत बदल दी.

GT की ताकत और चिंता
गुजरात की बल्लेबाजी काफी हद तक साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर पर निर्भर रही है. यह टॉप-3 पूरे सीजन टीम की सबसे बड़ी ताकत रही, लेकिन जरूरत से ज्यादा निर्भरता चिंता का विषय भी है. फाइनल में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के सामने सबसे बड़ी चुनौती RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड होंगे. यदि GT की ओपनिंग जोड़ी शुरुआती झटकों से बच गई, तो बल्लेबाजी के लिए हालात आसान हो सकते हैं.

RCB की सबसे बड़ी ताकत है बल्लेबाजी की गहराई
डिफेंडिंग चैम्प‍ियन RCB इस सीजन बेहद संतुलित नजर आई है. टीम ने नौ बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और दो बार 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफल पीछा भी किया है. दिलचस्प यह है कि टीम के केवल विराट कोहली ही टूर्नामेंट के टॉप-10 रन स्कोररों में शामिल हैं. इसके बावजूद रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पड्या और हाल के मैचों में वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को लगातार जीत दिलाई. RCB को फाइनल से पहले तीन दिन का आराम मिला है, जबकि गुजरात को क्वालिफायर-2 खेलने के बाद सिर्फ एक दिन का समय मिला. ऐसे में ताजगी के मामले में बेंगलुरु को बढ़त मिल सकती है.

Advertisement

हेड-टू-हेड में RCB आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें RCB ने पांच और गुजरात ने चार मैच जीते हैं. अहमदाबाद में दोनों टीमों का रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है. एक रोचक आंकड़ा यह भी है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मुकाबलों में से आठ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. केवल इस सीजन का क्वालिफायर-1 ऐसा मुकाबला रहा, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता बनी.

रिकॉर्ड की दहलीज पर GT की ओपनिंग जोड़ी
साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब टी20 क्रिकेट में आठ शतकीय ओपनिंग साझेदारियां कर चुके हैं. वे पुरुष टी20 क्रिकेट में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारियों के रिकॉर्ड पर पहुंच चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास की इस रात दूसरी ट्रॉफी कौन उठाता है. क्या गुजरात अपनी 2022 वाली सफलता दोहराएगा या फिर RCB मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनेगी.

गुजरात टाइटन्स  (GT) प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ((GT) प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिल सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

गुजरात टाइटन्स  (GT) स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अर्शद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बरार और अशोक शर्मा.

---- समाप्त ----
Live TV

  • आज आईपीएल फाइनल कौन जीतेगा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement