कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है. खड़गे के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. बीजेपी आज इस बयान के विरोध में पूरे देश में व्यापक प्रदर्शन कर रही है और विभिन्न राज्यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन का आयोजन किया जा रहा है.