scorecardresearch
 

पता चल गया IPL में इस बार क्या है व‍िन‍िंग फॉर्मूला, 5 मैचों के र‍िजल्ट में छ‍िपा है राज

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में टॉस जीतना मैच जीतने की गारंटी बन गया है, 28 मार्च को IPL का आगाज हुआ. 1 अप्रैल तक कुल 5 मैच हुए हैं और पांचों बार चेज करने वाली टीम जीती है, इसके साथ टॉस फैक्टर भी उभरकर सामने आया है.

Advertisement
X
आईपीएल में अब तक कुल 5 मैच हो चुके हैं (Photo: ITG)
आईपीएल में अब तक कुल 5 मैच हो चुके हैं (Photo: ITG)

IPL 2026 winning Formula: टॉस जीतो, चेज करो, मैच अपने नाम करो... IPL 2026 में फ‍िलहाल तो यही अभी मंत्र बना हुआ है. अब तक कुल म‍िलाकर 5 मैच इस आईपीएल सीजन में हो चुके हैं, हर बार चेज वाली टीम जीत रही है. यानी टॉस = बॉस! पहले बॉलिंग, और जीत की 100%गारंटी है. 

मौजूदा IPL के सिर्फ पांच मैचों में ही एक साफ ट्रेंड उभरकर सामने आ गया है, जो टीम चेज कर रही है, वही मैच जीत रही है. टॉस जीतने वाली हर कप्तान ने पहले बॉलिंग चुनी और अपनी टीम को जीत दिलाई. चाहे 200+ का टारगेट हो या 140 का, चेजिंग साइड ने हर बार सफलता हासिल की है. 

पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के 202 रनों को मात्र 15.4 ओवर में चेज कर IPL इतिहास की सबसे तेज 200+ चेज का रिकॉर्ड बनाया. यह SRH के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज भी रहा, इससे पहले KXIP ने 2014 में हैदराबाद में 206 रन बनाए थे.  

IPL में RCB के लिए 200 प्लस रन का सफल चेज
228 vs LSG, लखनऊ, 2025
204 vs KXIP, बेंगलुरु, 2010
202 vs SRH, बेंगलुरु, 2026
201 vs GT, अहमदाबाद, 2024

Advertisement

इसके बाद मुंबई इंड‍ियंस (MI) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के 221 का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. फ‍िर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने CSK को मात्र 128 रन पर समेटकर आसानी से चेज किया. पंजाब किंग्स (PBKS) और द‍िल्ली कैप‍िटल्स (DC) ने भी क्रमशः गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ आखिरी ओवरों में चेज पूरा कर जीत हासिल की. 

आईपीएल 2026 में अब तक के मैच 

मैच 1: RCB vs SRH (28 मार्च, बेंगलुरु)

  • टॉस: RCB ने जीता, पहले बॉलिंग चुनी (SRH पहले बैटिंग)
  • स्कोर: SRH 201/9 (20 ओवर), RCB 203/4 (15.4 ओवर)
  • नतीजा: RCB ने 6 विकेट से जीता (चेज)

मैच 2: MI vs KKR (29 मार्च, मुंबई)

  • टॉस: MI ने जीता, पहले बॉलिंग चुनी (KKR पहले बैटिंग)
  • स्कोर: KKR 220/4 (20 ओवर), MI 224/4 (19.1 ओवर)
  • नतीजा: MI ने 6 विकेट से जीता (चेज)

मैच 3: RR vs CSK (30 मार्च, गुवाहाटी)

  • टॉस: RR ने जीता, पहले बॉलिंग चुनी (CSK पहले बैटिंग)
  • स्कोर: CSK 127 (20 ओवर), RR 128/2 (12.1 ओवर)
  • नतीजा: RR ने 8 विकेट से जीता (चेज)

मैच 4: PBKS vs GT (31 मार्च, न्यू चंडीगढ़)

  • टॉस: PBKS ने जीता, पहले बॉलिंग चुनी (GT पहले बैटिंग)
  • स्कोर: GT 162/6 (20 ओवर), PBKS 165/7 (19.1 ओवर)
  • नतीजा: PBKS ने 3 विकेट से जीता (चेज)

मैच 5: LSG vs DC (1 अप्रैल, लखनऊ)

Advertisement
  • टॉस: DC ने जीता, पहले बॉलिंग चुनी (LSG पहले बैटिंग)
  • स्कोर: LSG 141 (18.4 ओवर), DC 145/4 (17.1 ओवर)
  • नतीजा: DC ने 6 विकेट से जीता (चेज)

IPL 2026 का चेज‍िंग ट्रेंड क्या कहता है: 5 मैचों में 5 बार चेज करने वाली टीम जीती टॉस जीतने वाली हर टीम ने पहले बॉलिंग चुनी और मैच भी जीता है.

वैसे देखा जाए तो छोटे ग्राउंड्स, ड्यू फैक्टर और पावर-प्ले में आक्रामक बैटिंग इस ट्रेंड की वजह बन रही है. अभी तक 100% चेजिंग सक्सेस रेट IPL 2026 को रोमांचक बना रहा है. क्या यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा या बैटिंग फर्स्ट वाली टीमें वापसी करेंगी? अगले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा.  ट्रेंड जारी रहा तो IPL 2026 चेजिंग का सीजन बन सकता है. और यही व‍िन‍िंंग फॉर्मुला भी बन सकता है.  

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या आईपीएल में आगे भी टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली टीम जीतेंगी?

Advertisement
Advertisement