scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: दो-तीन हफ्ते बाद फिर होगी बैठक, संसद में सरकार ने किया साफ

aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अप्रैल 2026, 2:05 PM IST

Budget Session Live Updates: संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे हाफ की कार्यवाही चल रही है. लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. वहीं, राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल और जन विश्वास बिल पर चर्चा होगी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Proceedings Live Parliament Proceedings Live

संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. संसद में आज महत्वपूर्ण विधेयक आने हैं. लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल एक दिन पहले ही राज्यसभा से पारित हो गया था. वहीं, राज्यसभा में आज लोकसभा से पारित हो चुके आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2026 और जन विश्वास बिल आएंगे.

राज्यसभा में जन विश्वास बिल पर चर्चा के लिए तीन और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. राज्यसभा में आज भोजनावकाश और प्राइवेट मेंबर बिजनेस नहीं होंगे.

2:05 PM (12 मिनट पहले)

राज्यसभा में संजय सिंह से भिड़ गए रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी तकरार देखने को मिली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भड़क गए, उनसे भिड़ गए. संजय सिंह पर भड़के किरेन रिजिजू ने कहा कि इनकी आदत बन गई है कि कुछ भी बोल देगा. ये क्या तरीका है. संसदीय कार्य मंत्री किरे रिजिजू ने कहा कि हमने इनको भी बहुत इज्जत के साथ बुलाया. उन्होंने कहा कि इनको भी तीन बार बुलाया. निमंत्रण देते हैं तो इनको आगे आना चाहिए. किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने ऐसी सरकार भी देखी है, जो विपक्ष को पूछती नहीं थी. हम इज्जत दे रहे हैं, फिर भी ये इस तरह की राजनीति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में संजय सिंह से भिड़ गए रिजिजू, कहा- इनकी आदत बन गई है, कुछ भी बोल देंगे

12:50 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त, लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त हो गए हैं. लोकसभा में अब लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.

12:02 PM (2 घंटे पहले)

'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. कई दिन से इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब विपक्ष ने संसद में इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: 'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, 'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, नड्डा ने दिया जवाब

11:30 AM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल और जन विश्वास बिल पर होगी चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में आज आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल और जन विश्वास बिल आएंगे. ये दोनों बिल एक दिन पहले ही लोकसभा से पारित हुए थे. राज्यसभा में इन दोनों बिल पर चर्चा के लिए क्रमशः दो घंटे और तीन घंटे का समय तय किया गया है. आज सदन में भोजनावकाश भी नहीं होगा.

Advertisement
11:29 AM (2 घंटे पहले)

लोकसभा में आज आएगा सीएपीएफ बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पहले राज्यसभा में पेश किया था. राज्यसभा से यह बिल एक दिन पहले ही पारित हो गया था. इस बिल पर वोटिंग के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य वॉकआउट कर गए थे. विपक्ष की गैरमौजूदगी में यह बिल ध्वनिमत से पारित हो गया था.

Advertisement
Advertisement