scorecardresearch
 

'स्लोअर से कुछ नहीं होगा', जसप्रीत बुमराह की गिरती रफ्तार पर श्रीकांत भड़के, बोले- आर्चर से सीखो

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. श्रीकांत ने उनकी स्लोअर गेंदों की आलोचना करते हुए आर्चरी जैसा अटैकिंग अप्रोच अपनाने की सलाह दी.

Advertisement
X
जसप्रीत बुमराह को द‍िग्गज श्रीकांत ने जो बात कही, वो गौर करने लायक है (Photo: PTI)
जसप्रीत बुमराह को द‍िग्गज श्रीकांत ने जो बात कही, वो गौर करने लायक है (Photo: PTI)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. अब तक खेले 8 मैचों में बुमराह सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं, जो उनके स्तर के गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक आंकड़ा है. 185 IPL विकेट लेने वाले बुमराह इस सीजन अपने पुराने रंग में बिल्कुल नजर नहीं आ रहे.

हाल ही में मुंबई इंड‍ियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जहां बुमराह ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस हार के साथ MI की यह इस सीजन की छठी हार रही.

भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने  की गेंदबाजी पर खुलकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बुमराह नई गेंद से जरूरत से ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं, जो बिल्कुल असरदार नहीं है. श्रीकांत ने सलाह दी कि उन्हें जोफ्रा आर्चर की तरह फुल स्पीड से गेंदबाजी करनी चाहिए.

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बुमराह बहुत ज्यादा स्लोअर गेंदें डाल रहे हैं. नई गेंद के साथ आपको बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करनी चाहिए, किनारा लगवाना चाहिए. आर्चर को देखिए, वो फुल थ्रॉटल पर गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट निकाल रहे हैं. बुमराह को भी यही करना चाहिए.

Advertisement

बुमराह के प्रदर्शन में आईपीएल 2026 में ग‍िरावट 

पिछले सीजन में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 18 विकेट लिए थे, जहां उनका औसत 17.56 और इकोनॉमी 6.68 रहा था. लेकिन इस सीजन की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही, जहां पहले 5 मैचों में वो एक भी विकेट नहीं ले सके. उनका पहला विकेट गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 99 रन की जीत में आया.

हालांकि इसके बाद भी MI की टीम लगातार हार झेल रही है. श्रीकांत ने यह भी कहा कि बुमराह थके हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी गेंदों में वो धार नहीं दिख रही. शायद वो थके हुए हैं, इसलिए मैं उन्हें दोष नहीं दे रहा, लेकिन वो अपने बेस्ट से काफी दूर हैं. वहीं, टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने बुमराह का बचाव किया है. पोलार्ड का मानना है कि बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा- जब आप अच्छा नहीं करते, तो आलोचना होती है. लेकिन मुझे यकीन है कि बुमराह वापसी करेगा और फिर से विकेट लेगा.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement