scorecardresearch
 

दिल्ली-यूपी और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. (Photo: PTI)
मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. (Photo: PTI)

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास केंद्रित है. मौसम विभाग ने ओडिशा समेत कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 27 जुलाई को ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है.

अगले 3-4 दिनों के लिए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

वहीं, 28 और 29 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

इस बीच 28 जुलाई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं.

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में और 28 जुलाई तक मध्य व उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाएं.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं, फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है.

Advertisement

इसके अलावा सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है, कई जगह जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. कई इलाकों में दृश्यता भी कम हो सकती है.

लोगों को मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखने, जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने, बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और समुद्र व पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को सीमित रखने की सलाह दी गई है.

भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement