scorecardresearch
 

IPL खेलने के लिए PSL छोड़ा... ब्लेसिंग मुजारबानी के फैसले से तिलमिलाया पीसीबी, लीगल एक्शन की दी धमकी

ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भाग लेने वाले हैं. 6 फुट 8 इंच लंबे मुजारबानी पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पार्ट थे, हालांकि तब वो एक भी मैच नहीं खेल पाए थे.

Advertisement
X
ब्लेसिंग मुजारबानी केकेआर के लिए खेलेंगे. (Photo: PTI)
ब्लेसिंग मुजारबानी केकेआर के लिए खेलेंगे. (Photo: PTI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम से जोड़ा है. मुजारबानी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर केकेआर में शामिल हुए हैं. मुस्ताफिजुर को केकेआर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से रिलीज कर दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ.

6 फुट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजारबानी के आईपीएल में जड़ने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बौखला गया है. जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ किया गया अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को तीन बार की पीएसएल चैम्पियन टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर शमर जोसफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर 1.1 करोड़ PKR (पाकिस्तानी रुपये में) साइन किया था. हालांकि, 29 वर्षीय मुजारबानी ने अपना पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए.

Advertisement

ब्लेसिंग मुजरबानी हाल ही में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तूफानी बॉलिंग करते हुए 17 रन देकर चार विकेट झटके थे, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने सुपर-8 राउंड में जगह बनाई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement